पाकिस्तान में हुए हमले में चार पुलिसकर्मियों की मौत

[email protected] । Feb 17 2017 11:46AM

पाकिस्तान के इस अशांत शहर में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों के पुलिस की वैन पर गोलीबारी करने से कम से कम चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

पेशावर। पाकिस्तान के इस अशांत शहर में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों के पुलिस की वैन पर गोलीबारी करने से कम से कम चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। यह हादसा गुरुवार देर रात पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में खबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में हुआ। पुलिस के अनुसार कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने मिशन मोर पर शहर के पुलिस थाने की एक मोबाइल टीम पर गोलीबारी कर दी और वहां से फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि एक सहायक उप निरीक्षक और दो कांस्टेबल सहित चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी करके आरोपियों को पकड़ने के लिए एक खोज अभियान शुरू कर दिया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़