India Neighborhood First policy: बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक भारत का बड़ा गेम, पलटा पासा !

Bangladesh
Social Media
अभिनय आकाश । Aug 10 2026 7:57PM

दिनेश त्रिवेदी ने तारिक रहमान को एक भेंट भी दिया और इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बैठक हुई। खास बात यह है कि ये मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब शेख हसीना को लेकर भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तल्खी देखने को मिल रही है। इससे ठीक 1 दिन पहले भारतीय हाई कमिश्नर ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलील उर रहमान से भी वन टू वन की मुलाकात की थी।

भारत की ओर से एक साथ दो मोर्चों पर खेले गए बड़े कूटनीतिक दाव का फल अब भारत को देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ बांग्लादेश में प्रधानमंत्री तारिक रहमान के साथ भारतीय हाई कमिश्नर की मुलाकात हुई है। तो वहीं दूसरी ओर नेपाल में प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद बालन शाह ने सबसे पहले जिस विदेशी दूत के साथ आमने-सामने की मुलाकात की वो भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव हैं। यह दोनों मुलाकातें ऐसे समय में हुई है जब भारत के दोनों पड़ोसी देशों के साथ रिश्तों को लेकर बीते कुछ समय से लगातार तनाव भी देखने को मिला है। यह दोनों मुलाकातें बेहद अहम मानी जा रही हैं। भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में शेख हसीना को लेकर तनाव अभी देखने को मिल रहा है। इन सबके बीच ढाका से एक ऐसी तस्वीर सामने आई जो काफी कुछ बयां करती है। भारतीय हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात का वीडियो भी सामने आया है जिसमें दोनों नेता मुस्कुराते हुए एक दूसरे से मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। माहौल काफी गर्मजशी भरा है। 

इसे भी पढ़ें: घुसपैठिए मुस्लिमों को खदेड़ते ही नेपाल में हिंदू राष्ट्र पर बड़ा ऐलान, शुरू हुआ इलाज!

दिनेश त्रिवेदी ने तारिक रहमान को एक भेंट भी दिया और इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बैठक हुई। खास बात यह है कि ये मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब शेख हसीना को लेकर भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तल्खी देखने को मिल रही है। इससे ठीक 1 दिन पहले भारतीय हाई कमिश्नर ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलील उर रहमान से भी वन टू वन की मुलाकात की थी। वहीं प्रधानमंत्री तारिक रहमान के साथ हुई इस बैठक में बांग्लादेश के विदेश मंत्री भी मौजूद थे। यानी लगातार दो दिनों तक भारत और बांग्लादेश के बीच में उच्च स्तरीय बातचीत देखने को मिली। भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया विवाद का मुख्य केंद्र पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना है। 5 अगस्त को नई दिल्ली में शेख हसीना ने एक वर्चुअल संबोधन दिया था। जिसके बाद बांग्लादेश की सरकार ने उस पर आपत्ति जताई थी। शेख हसीना ने अपने इस संबोधन में दिसंबर में बांग्लादेश लौटने के ऐलान को दोहराया था और कहा था कि वह वापस से बांग्लादेश के अंदर लोकतंत्र बहाल करने के लिए वापस जा रही हैं। हालांकि उनके इस बयान के बाद बांग्लादेश ने भारत के सामने कड़ी आपत्ति जताई और अपना विरोध दर्ज कराया था। 

इसे भी पढ़ें: भारत के पड़ोस में हो गया बड़ा खेल! नेपाल को फिर से हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए सरकार लेगी बड़ा फैसला?

बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने कहा था कि ऐसे बयानों से जनता की भावनाएं प्रभावित होती हैं और भारत बांग्लादेश के सहयोग को आगे बढ़ाने में मुश्किल आ सकती है। लेकिन इसी तनाव के बीच भारतीय हाई कमिश्नर ने बातचीत को लेकर बेहद सकारात्मक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि दोनों नेता एक दूसरे से बात करेंगे तो बहुत सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा और इन सबके बीच उन्होंने खुद बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान के साथ मुलाकात की है। अब हम बात करते हैं दूसरी बड़ी खबर की जो कि नेपाल से सामने आई है। जी हां, नेपाल के प्रधानमंत्री बालन शाह ने जो अपनी पहली विदेशी दूत के साथ मुलाकात को अंजाम दिया, तो भारतीय राजदूत के साथी है। आपको बता दें कि नेपाली प्रधानमंत्री बालन शाह और भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव के बीच यह एक लंबी बातचीत थी। लगभग 1 घंटे तक दोनों के बीच बातचीत हुई और इस दौरान भारत नेपाल संबंध आपसी हित विकास साझेदारी और दोनों देशों के बीच चल रहे सहयोग को लेकर काफी सारी चर्चाएं हुई। 

इसे भी पढ़ें: Gurcharan Das को नेपाल में मिला Lifetime Libertarian अवॉर्ड, बने पहले भारतीय लेखक

भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री बालन शाह को शुभकामनाएं भी दी और भारत की ओर से दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दोहराया है। व नेपाल के प्रधानमंत्री बालन शाह की ओर से भारत और नेपाल के ऐतिहासिक संबंधों को और गहरा करने की जरूरत पर जोर दिया गया। यह मुलाकात इसलिए भी अहम हो जाती है क्योंकि प्रधानमंत्री बनने के बाद बालन शाह ने अपनी विदेश नीति को थोड़ा अलग रखा था और कहा था कि वह किसी राजदूत के साथ आमने-सामने की बातचीत नहीं अपनाएंगे। लेकिन अब उन्होंने अपनी इस नीति में बदलाव करते हुए सीधे भारतीय राजदूत के साथ अपनी पहली मुलाकात को अंजाम दिया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़