QUAD से लेकर Terrorism तक, PM Modi और Albanese की बैठक के क्या हैं मायने?

australia
ANI
अभिनय आकाश । Jul 9 2026 7:07PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बानीज़ के बीच बातचीत के बाद एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा हुई और प्रधानमंत्री ने एक बार फिर उस क्षेत्र में स्थायी शांति देखने की भारत की इच्छा जताई।

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को आतंकवाद की समस्या की कड़ी निंदा की और इस बात पर ज़ोर दिया कि सभी देश बिना किसी दोहरे मापदंड के इसका मिलकर मुकाबला करें। उन्होंने आतंकवाद से किसी भी तरह से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बानीज़ के बीच बातचीत के बाद एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा हुई और प्रधानमंत्री ने एक बार फिर उस क्षेत्र में स्थायी शांति देखने की भारत की इच्छा जताई।

इसे भी पढ़ें: PM Albanese ने भारतीय समुदाय को बताया Living Bridge, कहा- PM Modi ऑस्ट्रेलिया के सच्चे दोस्त

मिसरी ने कहा कि नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मामलों पर भी अपने विचार साझा किए। इनमें आतंकवाद और हिंसक चरमपंथ जैसी साझा चिंताएं भी शामिल थीं, जिनका असर दोनों देशों पर पड़ता है। पिछले कुछ समय में दोनों देशों ने इस क्षेत्र में भयानक घटनाएं देखी हैं। प्रधानमंत्री ने एक बार फिर पश्चिमी एशियाई क्षेत्र में स्थायी शांति की भारत की इच्छा जताई; यह विषय भी दोनों पक्षों के बीच चर्चा का हिस्सा था। दोनों नेताओं ने 'क्वाड' (Quad) के प्रति अपना समर्थन दोहराया और इसे क्षेत्र की कुछ सबसे गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए एक अहम जरिया माना। इन चुनौतियों में बुनियादी ढांचा, अहम और उभरती तकनीकें, साइबर सुरक्षा, सप्लाई चेन की मजबूती, मानवीय सहायता और आपदा राहत, समुद्री सुरक्षा और आतंकवाद-रोधी उपाय जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: मोदी के पहुंचने से पहले दरवाजे तोड़कर कहां घुसी ऑस्ट्रेलिया की पुलिस, कट्टरपंथियों की अब खैर नहीं!

एक सवाल का जवाब देते हुए मिसरी ने कहा कि आतंकवाद दोनों देशों की साझा चिंता है। उन्होंने कहा, "चर्चा के दौरान उन भयानक आतंकवादी घटनाओं का भी ज़िक्र हुआ जिनका असर दोनों देशों पर पड़ा है। मैं कहूंगा कि यह एक ऐसा मुद्दा है जिस पर दोनों देशों की सोच पूरी तरह से मिलती है और इस चुनौती से निपटने के लिए बातचीत के साथ-साथ क्षमताएं बढ़ाने और कार्रवाई करने के तरीकों पर भी सहमति है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़