Germany के चांसलर Friedrich Merz ने Ukraine को दिया 1.3 अरब यूरो का नया पैकेज

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने कीव यात्रा के दौरान यूक्रेन के लिए 1.3 अरब यूरो से अधिक के नए सहायता पैकेज का ऐलान किया। इस पैकेज में लंबी दूरी के हथियार, लड़ाकू ड्रोन और सर्दियों से निपटने के लिए ऊर्जा सहायता शामिल है। इसके साथ ही दोनों देशों ने रक्षा और हथियार खरीद से जुड़े 15 समझौतों पर भी दस्तखत किए।

कीव, चार अक्टूबर (एपी) जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने रविवार को कीव की यात्रा के दौरान यूक्रेन के लिए 1.3 अरब यूरो (1.5 अरब अमेरिकी डॉलर) से अधिक के नए सहायता पैकेज की घोषणा की। रूस द्वारा यूक्रेन के शहरों पर हमले तेज किये जाने के बीच यह घोषणा की गयी। रूस ने हवाई हमले तेज करते हुए यूक्रेन के विभिन्न शहरों को ऐसी बैलिस्टिक मिसाइलों और जेट इंजन वाले ड्रोन से निशाना बनाया है, जिन्हें रोकना मुश्किल है।

वहीं, यूक्रेन रूस के तेल उद्योग और कारखानों को निशाना बना रहा है। मर्ज ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस सहायता पैकेज में करीब एक अरब यूरो (1.1 अरब अमेरिकी डॉलर) की सैन्य सहायता शामिल है। उन्होंने कहा, “इस सहायता में लंबी दूरी तक हमला करने वाले हथियार, लड़ाकू ड्रोन और उपग्रह तकनीक शामिल हैं, ताकि यूक्रेन रूसी मिसाइल प्रक्षेपण केंद्रों को भी निशाना बना सके।’’ चांसलर ने कहा कि जर्मनी सर्दियों से पहले यूक्रेन को करीब 35 करोड़ यूरो (39.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर) की ऊर्जा सहायता भी दे रहा है, इसमें जनरेटर, विद्युत उपकेंद्र और मरम्मत कार्य के लिए सहायता शामिल है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि दोनों देशों ने 8.5 अरब यूरो (9.6 अरब अमेरिकी डॉलर) से अधिक मूल्य के 15 समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए हैं, इनमें ज्यादातर सुरक्षा सहयोग, हथियारों के उत्पादन एवं खरीद से संबंधित हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, दोनों देशों ने ड्रोन रोधी संयुक्त प्रयासों को बढ़ाने के लिए भी एक समझौता किया है। इससे पहले मर्ज ने कहा था कि चांसलर बनने के बाद अपनी दूसरी यूक्रेन यात्रा के दौरान वह जर्मनी की ओर से यूक्रेन के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए कीव आए हैं।

जर्मनी यूक्रेन को सबसे अधिक सहायता देने वाला देश है। युद्ध शुरू होने के बाद से जर्मनी ने यूक्रेन को 43.3 अरब यूरो (48.8 अरब अमेरिकी डॉलर) से अधिक की सहायता के साथ उपकरण और हथियार भेजे हैं। उन्होंने रविवार को एक बयान में कहा, ‘‘अगर रूस को नहीं रोका गया, तो जल्द ही वह हमारे खिलाफ भी हो जाएगा।’’ मर्ज ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से कहा, ‘‘आप हमारी मदद पर भरोसा करना जारी रख सकते हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़