जर्मनी में चाकू से किए गए हमले में तीन लोगों की मौत, हमलावर गिरफ्तार
जर्मनी में चाकू से हमले में तीन लोगों की मौत हो गई है।यह हमला बावरियान राज्य स्थित शहर के मध्य भाग में हुआ और अब तक स्पष्ट नहीं है कि इसमें कितने लोग घायल हुए हैं।पुलिस ने संदिग्ध हमलावार की पहचान 24 वर्षीय सोमालियाई मूल के व्यक्ति के तौर पर की है जो शहर में रहता था।
बर्लिन। दक्षिण जर्मनी के वुर्जबर्ग शहर में एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर तीन लोगों की जान ले ली जबकि कई अन्य लोग हमले में घायल हुए हैं। जर्मनी के अधिकारियों ने बताया कि हमलावर को गोली मारकर घायल किया गया और उसके बाद उसकी गिरफ्तारी की जा सकी। यह हमला बावरियान राज्य स्थित शहर के मध्य भाग में हुआ और अब तक स्पष्ट नहीं है कि इसमें कितने लोग घायल हुए हैं।पुलिस ने संदिग्ध हमलावार की पहचान 24 वर्षीय सोमालियाई मूल के व्यक्ति के तौर पर की है जो शहर में रहता था।
इसे भी पढ़ें: बड़ा फैसला, राजनयिकों की सुरक्षा के लिए 650 अमेरिकी सैनिक अफगानिस्तान में बने रहेंगे
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की गोली से घायल हमलावर की जान को कोई खतरा नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियों में दिख रहा है कि राहगीर हमलावर को घेरे हुए हैं। जर्मन आरटीएल टेलीविजन पर एक महिला ने बताया कि उसने घटना को देखा है और पुलिस पहुंच चुकी है। जूलिया रुनजे ने बताया, ‘‘उसके पास बड़ा चाकू था और वह लोगों पर हमला कर रहा था। इसके बाद कई लोगों ने उसे रोकने के लिए कुर्सी, छाता या सेलफोन से वार किया। इसके बाद पुलिस पहुंची और मेरा मानना है कि उसे गोली मारी, आप आवाज साफ तौर पर सुन सकते हैं।’’ पुलिस प्रवक्ता कर्स्टिन कुनिक ने कहा कि अधिकारियों को शाम करीब पांच बजे जानकारी मिली कि शहर के मध्य में बारबरोसा चौक पर चाकू से लोगों पर हमला किया जा रहा है।
अन्य न्यूज़