Grand Canyon Flash Flood | 30 मिनट की बारिश बनी आफत! अचानक आई भीषण बाढ़ से 15 सैलानी लापता, 60 से अधिक का रेस्क्यू

अमेरिका के विश्वप्रसिद्ध ग्रैंड कैन्यन नेशनल पार्क में अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) ने वहां मौजूद सैलानियों और कैंपर्स के लिए भारी तबाही मचा दी है। मूसलाधार बारिश के बाद आए पानी के तेज़ और कीचड़ भरे बहाव ने इलाके के बुनियादी ढांचे को तहस-नहस कर दिया है।
अमेरिका के विश्वप्रसिद्ध ग्रैंड कैन्यन नेशनल पार्क में अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) ने वहां मौजूद सैलानियों और कैंपर्स के लिए भारी तबाही मचा दी है। मूसलाधार बारिश के बाद आए पानी के तेज़ और कीचड़ भरे बहाव ने इलाके के बुनियादी ढांचे को तहस-नहस कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, लगभग 15 लोगों के लापता होने की आशंका है, जबकि बचाव टीमों ने अब तक 62 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे काइबाब पठार (Kaibab Plateau) पर हुई भीषण बारिश के बाद हालात अचानक बिगड़ने लगे। बारिश का पानी खड़ी ढलानों से होता हुआ बेहद तेज़ रफ्तार से नीचे की ओर बढ़ा, जिससे कोलोराडो नदी में मिलने वाली ब्राइट एंजेल क्रीक का जलस्तर कुछ ही मिनटों में खतरनाक स्तर पर पहुँच गया। अधिकारी उन लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं जो प्रभावित इलाके में हाइकिंग या कैंपिंग कर रहे होंगे। किसी की मौत या घायल होने की खबर नहीं है।
अन्य न्यूज़













