प्रशांत महासागर में Nolo बना श्रेणी-3 का भीषण चक्रवात, 185 किमी प्रति घंटा हुई हवा की रफ्तार

प्रशांत महासागर में Nolo बना श्रेणी-3 का भीषण चक्रवात, 185 किमी प्रति घंटा हुई हवा की रफ्तार
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

हवाई के द्वीपों से दूर प्रशांत महासागर में सक्रिय तूफान नोलो शनिवार को और तीव्र होकर श्रेणी-3 के गंभीर चक्रवात में बदल गया। नेशनल हरिकेन सेंटर के मुताबिक, हवा की गति 185 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई है और यह पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है। मौसम केंद्र ने बताया कि फिलहाल किसी आबादी वाले द्वीप को इससे सीधा खतरा नहीं है।

वाशिंगटन, चार अक्टूबर (एपी) प्रशांत महासागर में हवाई के मुख्य द्वीपों से काफी दूर स्थित तूफान ‘नोलो’ शनिवार को मजबूत होकर भीषण चक्रवात में बदल गया। मियामी स्थित ‘नेशनल हरिकेन सेंटर’ के अनुसार, चक्रवात के दौरान हवा की रफ्तार तेजी से बढ़कर 185 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई है, जिसका अर्थ है कि यह अब श्रेणी-3 के चक्रवात में बदल चुका है। ‘नोलो’ इस समय मारो रीफ से करीब 335 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित है और 28 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है।

‘हरिकेन सेंटर’ ने कहा कि नोलो के कारण उठने वाली ऊंची और खतरनाक समुद्री लहरें निचले इलाकों में स्थित कुछ द्वीपों को प्रभावित कर सकती हैं। हालांकि, फिलहाल किसी भी आबादी वाले द्वीप के लिए खतरा नहीं जताया गया है। इस बीच, प्रशांत महासागर में उठा एक अन्य चक्रवात ‘रेचेल’ (श्रेणी-1) मेक्सिको के पश्चिमी तट से दूर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है।

‘हरिकेन सेंटर’ के अनुसार, इसके प्रभाव से मेक्सिको के पश्चिमी-मध्य तट और बाजा कैलिफोर्निया प्रायद्वीप में सप्ताहांत तक खतरनाक समुद्री लहरें उठने की आशंका है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़