वो इलाका जो था कभी लिट्टे का अभेद किला, वहां घुसकर भारत की 61 मलियन डॉलर की बड़ी डील,

श्रीलंका के उत्तरी तट पर जाफना के ठीक पास स्थित काके संथुराई बंदरगाह है। शनिवार को कोलंबो में एक हाई लेवल मीटिंग होती है जिसमें श्रीलंका के बंदरगाह मंत्री अनुरा और भारत के डिप्टी हाई कमिश्नर मैत्रेय कुलकर्णी शामिल हुए।
हिंद महासागर में भारत ने एक ऐसी रणनीतिक चाल चली है जिसने पड़ोस में पैर पसार रहे चीन के होश उड़ा दिए। श्रीलंका का वो इलाका जो कभी लिट्टे का अभेद किला हुआ करता था और जहां दशकों तक गृह युद्ध की आग दहकी अब वहां भारत विकास का नया अध्याय लिखने जा रहा है। खबर आ रही है कि भारत और श्रीलंका एक बहुत बड़े और रणनीतिक समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब पहुंच गए हैं। इस डील के तहत श्रीलंका के उत्तरी तट पर स्थित कांकेन संतराई पोर्ट को अब भारत विकसित करेगा। 61 मिलियन का यह प्रोजेक्ट सिर्फ व्यापार के लिए नहीं बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भारत के लिए एक मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। आखिर क्यों भारत के लिए यह छोटा सा बंदरगाह इतना महत्वपूर्ण है और कैसे इस एक डील ने श्रीलंका में भारत की स्थिति को अभूतपूर्व रूप से मजबूत कर दिया है। दरअसल श्रीलंका के उत्तरी तट पर जाफना के ठीक पास स्थित काके संथुराई बंदरगाह है। शनिवार को कोलंबो में एक हाई लेवल मीटिंग होती है जिसमें श्रीलंका के बंदरगाह मंत्री अनुरा और भारत के डिप्टी हाई कमिश्नर मैत्रेय कुलकर्णी शामिल हुए।
इसे भी पढ़ें: यह कभी न भूलने वाला पल...जापान के राजदूत ने गंगा में लगाई डुबकी
इस बैठक में उन सभी अड़चनों को दूर कर लिया गया जो लंबे समय से इस प्रोजेक्ट में बाधा बन रही थी। भारत इस बंदरगाह के विकास के लिए 61 मिलियन की फंडिंग कर रहा है। प्रोजेक्ट की निगरानी के लिए एक जॉइंट मॉनिटरिंग कमेटी और एक टेक्निकल कमेटी बनाने पर भी सहमति बन गई। यानी अब कागजी कारवाई लगभग खत्म हो चुकी है और जमीन पर काम शुरू होने वाला है। बता दें कांके संतुराई बंदरगाह का इतिहास बहुत गहरा है। यह कभी भारत और श्रीलंका के बीच यात्रियों और माल ढुलाई का मुख्य केंद्र हुआ करता था। लेकिन जब श्रीलंका में तमिल विद्रोहियों यानी कि लिट्टे और श्रीलंकाई सेना के बीच ग्रीष शुरू हुआ तो यह इलाका पूरी तरह से ठप हो गया। दशकों तक चले संघर्ष के दौरान इस बंदरगाह का इस्तेमाल बंद रहा। लेकिन आज जब श्रीलंका अपने सबसे बुरे आर्थिक संकट से उभरने की कोशिश कर रहा है तो भारत ने फिर से मदद का हाथ बढ़ाया है। लिट्टे के दौर में जो इलाका अशांत था वहां भारत का पहुंचना ना केवल विकास का प्रतीक है बल्कि इस क्षेत्र में शांति और भारत के बढ़ते प्रभाव को भी दिखाता है।
इसे भी पढ़ें: भारत नहीं अपने ही लोगों से अधिक खतरा...Maryam Nawaz का सबसे बड़ा कबूलनामा, पूरे पाकिस्तान में मचा हड़कंप
भारत इस पर इतना पैसा क्यों लगा रहा है?
बता दें यह पोर्ट भारतीय तट के बेहद करीब है। इससे भारत के दक्षिणी राज्यों और श्रीलंका के बीच आवाजाही बेहद आसान हो जाएगी। श्रीलंका में चीन ने हमंबनटोटा जैसे पोर्ट पर कब्जा कर रखा है। उत्तरी श्रीलंका जाफना में भारत की मौजूदगी चीन की विस्तारवादी नीति पर लगाम लगाएगी। यह पोर्ट भविष्य में दोनों देशों के बीच एक बड़े कमर्शियल हब के रूप में उभरेगा। जिससे जाफना और आसपास के इलाकों की अर्थव्यवस्था सुधरेंगी।
अन्य न्यूज़













