France में भारतीय Rohan Rane पर ऑनलाइन बाल यौन शोषण के गंभीर आरोपों में मुकदमा शुरू

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

पेरिस की एक विशेष आपराधिक अदालत ने 29 वर्षीय भारतीय रोहन राणे के खिलाफ बंद कमरे में सुनवाई शुरू की है। आरोपी पर नाबालिग लड़कियों को यौन गतिविधियों और खुद को नुकसान पहुंचाने के लिए मजबूर करने वाले ऑनलाइन गिरोह के संचालन का आरोप है। वर्ष 2021 में पकड़े गए इस फिटनेस कोच को दोषी ठहराए जाने पर उम्रकैद की सजा हो सकती है।

पेरिस, छह अक्टूबर फ्रांस में एक भारतीय युवक पर ऐसे ऑनलाइन गिरोह के संचालन के आरोप में मुकदमा शुरू किया गया है, जो कम उम्र की लड़कियों को यौन गतिविधियों में शामिल होने और खुद को नुकसान पहुंचाने के लिए मजबूर करता था। सरकारी प्रसारक ‘फ्रांस24’ की खबर के मुताबिक, 29 वर्षीय रोहन राणे के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई सोमवार को पेरिस की एक विशेष आपराधिक अदालत में बंद कमरे में शुरू की गई। खबर के अनुसार, रोहन एंटीबेस के एक बिजनेस स्कूल से पढ़ाई करने के लिए फ्रांस पहुंचा था और बाद में उसने फिटनेस कोच का पेशा अपना लिया।

खबर में कहा गया है कि रोहन को नाबालिगों के खिलाफ बर्बर कृत्य, संगठित जबरन वसूली और बाल यौन शोषण सामग्री के वितरण सहित कई आरोपों में साल 2021 में गिरफ्तार किया गया था। इसमें कहा गया है कि मुकदमे की सुनवाई शुक्रवार तक पूरी होने की संभावना है और दोषी पाए जाने पर रोहन को उम्रकैद की सजा हो सकती है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़