इंडोनेशिया की भ्रष्टाचार विरोधी समिति ने शीर्ष राजनेता को किया गिरफ्तार

Indonesia''s anti-corruption committee has arrested a top politician

इंडोनेशिया की भ्रष्टाचार विरोधी समिति ने एक शीर्ष राजनेता को गिरफ्तार किया है। कई सप्ताह से वह सरकारी पैसों (17 करोड़ अमरीकी डॉलर की) की चोरी के मामले में उनकी भूमिका को लेकर पूछताछ से बच रहे थे।

जकार्ता। इंडोनेशिया की भ्रष्टाचार विरोधी समिति ने एक शीर्ष राजनेता को गिरफ्तार किया है। कई सप्ताह से वह सरकारी पैसों (17 करोड़ अमरीकी डॉलर की) की चोरी के मामले में उनकी भूमिका को लेकर पूछताछ से बच रहे थे। कार दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती सेत्या नोवांतो को बृहस्पतिवार रात अचानक गिरफ्तार किया गया। नोवांतो के वकील ने कहा कि वह बुरी तरह घायल हैं। लेकिन भ्रष्टाचार उन्मूलन आयोग के प्रवक्ता फेबीह डेआनस्याह ने बताया कि डॉक्टरों के एक स्वतंत्र पैनल का कहना है कि उन्हें अब और अस्पताल में रहने की आवश्यकता नहीं है।

डेआनस्याह ने कहा कि नोवांतो को आधी रात को हिरासत केंद्र ले जाया गया। वह उन 80 लोगों में शामिल हैं जिनपर 44 करोड़ लोगों को इलेक्ट्रॉनिक पहचान पत्र जारी कर कोष का एक तिहाई धन चोरी करने का आरोप है

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़