बहुत बड़ा परीक्षण कर रहा भारत? अचानक कहां जा रहे 11000 लोग

India
AI Image
अभिनय आकाश । Jun 12 2026 12:24PM

इतना बड़ा टेस्ट कि 11,000 लोगों को कुछ समय के लिए उस इलाके से हटाकर सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। एक ऐसा टेस्ट होने जा रहा है जिसके चलते कुछ समय के लिए 11,000 लोग अपने घरों से निकलकर सुरक्षित जगह पर चले जाएंगे।

भारत ने पिछले 3 सालों में 26 परमाणु हथियार बढ़ा लिए हैं। अब भारत के परमाणु हथियारों का जखीरा 190 तक पहुंच गया है। इनमें से 178 हथियार शस्त्रागार में रखे गए हैं। लेकिन इतिहास में पहली बार भारत ने 12 न्यूक्लियर बम मिसाइल में लोड करके तैनात कर दिए हैं। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। लेकिन इसी बीच एक ऐसी खबर आ रही है जो बहुत अजीब है और बहुत बड़ी भी। भारत एक बहुत बड़ा टेस्ट करने जा रहा है। इतना बड़ा टेस्ट कि 11,000 लोगों को कुछ समय के लिए उस इलाके से हटाकर सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। एक ऐसा टेस्ट होने जा रहा है जिसके चलते कुछ समय के लिए 11,000 लोग अपने घरों से निकलकर सुरक्षित जगह पर चले जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: इधर PoK में उतरे लाखों लोग! उधर पाकिस्तान पर टूट पड़ा भारत!

न्यूज़ रिपोर्ट्स में किए गए दावों के मुताबिक ओडिशा के बालासोर जिले में चांदीपुर में स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज में होने वाले एक अहम मिसाइल टेस्ट से पहले 11,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। न्यूज़ रिपोर्ट्स और दावों को अगर सच मान लें तो भारत शायद अगली पीढ़ी की अग्नि-ि6-6 बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण कर सकता है। अगर भारत ने अग्नि-6 मिसाइल का परीक्षण कर लिया तो पूरी दुनिया में तहलका मच जाएगा। वैसे आपको बता दें कि भारत सरकार ने इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। लेकिन इस टेस्ट से पहले जिस तरह की तैयारियां हो रही हैं वो असाधारण है। प्रोटोकॉल के तहत मिसाइल लॉन्च साइट के एक से 3.5 कि.मी. के दायरे में आने वाले सभी गांवों को खाली कराया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: हमसे खेलो मत...जयशंकर ने अमेरिका को दिखाया अपना अजब-गजब अंदाज

यह टेस्ट पूरा होने तक निवासी और उनके पालतू जानवर कुछ समय के लिए दूसरी जगह पर रहेंगे। सबको रहने की सुविधाएं दी जा रही हैं। अगर यह मिसाइल टेस्ट अग्नि-6 का ही है तो चीन पागल हो जाएगा। आपको बता दें कि अग्नि-6 इंटरकॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल की रेंज 12,000 कि.मी. से भी ज्यादा हो सकती है। जिससे यह मिसाइल दुनिया के लगभग हर लक्ष्य तक पहुंच सकती है। जाहिर सी बात है कि अग्नि-6 चीन के हर कोने तक भी पहुंच सकती है। जिसमें बीजिंग और शघाई जैसे शहर भी शामिल हैं। अग्नि-6 में एमआईआरवी टेक्नोलॉजी यानी मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल रीएंट्री व्हीकल्स की सुविधा है।  

All the updates here:

अन्य न्यूज़