Beirut पर Israel का प्रचंड प्रहार! Hezbollah के मिसाइल हमले के बाद Lebanon में 'महायुद्ध' का आगाज़ | West Asia Tensions 2026

Beirut
ANI
रेनू तिवारी । Mar 2 2026 9:20AM

सोमवार तड़के इज़राइली वायु सेना ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर हमलों की एक नई और भीषण श्रृंखला शुरू की। यह कार्रवाई उस समय हुई जब ईरान समर्थित चरमपंथी संगठन हिज़्बुल्लाह ने सीमा पार इज़राइल पर दर्जनों मिसाइलें दागीं।

सोमवार तड़के इज़राइली वायु सेना ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर हमलों की एक नई और भीषण श्रृंखला शुरू की। यह कार्रवाई उस समय हुई जब ईरान समर्थित चरमपंथी संगठन हिज़्बुल्लाह ने सीमा पार इज़राइल पर दर्जनों मिसाइलें दागीं। पिछले एक साल से अधिक समय में यह पहला मौका है जब हिज़्बुल्लाह ने आधिकारिक तौर पर इज़राइल पर हमले की ज़िम्मेदारी ली है।

इसे भी पढ़ें: आखिरी चेतावनी! Donald Trump बताया कब तक चलेगा Iran से युद्ध, बगदाद से मनामा तक धधक रही है जंग की आग! Operation Epic Fury

 

इस बीच, इजराइली सेना ने लेबनान के लगभग 50 गांवों के लोगों से हमलों की आशंका के मद्देनजर सुरक्षित स्थानों पर चले जाने का आग्रह किया है। एक वर्ष से अधिक समय में यह पहला मौका है जब हिजबुल्ला ने इजराइल पर हमले की जिम्मेदारी ली है। इजराइली सेना ने कहा कि उसने सीमा पार से आई एक मिसाइल को हवा में ही निष्क्रिय कर दिया, जबकि कई अन्य मिसाइलें खुले इलाकों में गिरीं।

 

इसे भी पढ़ें: US-Israel Attack Iran | 'सांप का सिर काट दिया गया', अमेरिकी सेना ने Tehran में IRGC मुख्यालय को किया ज़मींदोज़

 

इन हमलों में किसी के घायल होने या नुकसान की सूचना नहीं है। हिजबुल्ला ने एक बयान में कहा कि ये हमले ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या और ‘‘इजराइल की बार-बार आक्रामक कार्रवाइयों’’ के जवाब में किए गए हैं।

 

हिज़्बुल्लाह का दावा: "खामेनेई की मौत का बदला"

हिज़्बुल्लाह ने एक कड़ा बयान जारी करते हुए कहा कि उसके हमले ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या और इज़राइल की "बार-बार की आक्रामक कार्रवाइयों" का जवाब हैं।

हमले का लक्ष्य: हिज़्बुल्लाह ने इज़राइली सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की।

इज़राइल की स्थिति: इज़राइली सेना (IDF) के अनुसार, अधिकांश मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया गया, जबकि कुछ खुले इलाकों में गिरीं। राहत की बात यह रही कि इन हमलों में फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़