गाजा में अंतिम जीवित अमेरिकी बंधक को संघर्षविराम प्रयासों के तहत रिहा किया जाएगा: हमास

Hamas
ANI

ट्रंप की इजराइल यात्रा की योजना नहीं है। अलेक्जेंडर एक इजराइली-अमेरिकी सैनिक है, जो अमेरिका में पला-बढ़ा। अलेक्जेंडर को सात अक्टूबर, 2023 को हमास के नेतृत्व में हुए हमलों के दौरान बंधक बनाया गया था।

हमास ने कहा कि गाजा में अंतिम जीवित अमेरिकी बंधक एडन अलेक्जेंडर को संघर्षविराम स्थापित करने, क्षेत्र में सीमा चौकियों को पुनः खोलने और खाद्य सहायता की आपूर्ति फिर से शुरू करने के प्रयासों के तहत रिहा किया जाएगा।

चरमपंथी समूह के बयान में यह नहीं बताया गया कि अमेरिकी बंधक की रिहाई कब होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस सप्ताह होने वाले पश्चिम एशिया दौरे से ठीक पहले रविवार रात को यह घोषणा की गई।

ट्रंप की इजराइल यात्रा की योजना नहीं है। अलेक्जेंडर एक इजराइली-अमेरिकी सैनिक है, जो अमेरिका में पला-बढ़ा। अलेक्जेंडर को सात अक्टूबर, 2023 को हमास के नेतृत्व में हुए हमलों के दौरान बंधक बनाया गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़