France में Bharat Innovates का भव्य आगाज, PM Modi बोले- हमारी Startup क्रांति को मिला ग्लोबल मंच

फ्रांस के नीस में 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-फ्रांस के मजबूत संबंधों को साझा विजन पर आधारित बताया और इनोवेशन को बढ़ावा देने वाली इस पहल को सराहा।
फ्रांस के नीस शहर में 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और फ्रांस के मजबूत रिश्तों पर खुलकर बात की। पीएम मोदी ने कहा, "दुनिया भर के अलग-अलग देश एक-दूसरे के साथ व्यापार करते हैं और रणनीतिक साझेदारी भी करते हैं। लेकिन बहुत कम रिश्ते ऐसे होते हैं जो केवल आपसी हितों के लिए नहीं, बल्कि एक साझा विज़न से प्रेरित होते हैं। भारत और फ्रांस का संबंध ऐसा ही एक अटूट रिश्ता है।"
सुरक्षा से लेकर सस्टेनेबिलिटी तक दोनों देशों ने मिलकर किया काम
पीएम मोदी ने आगे कहा कि इस रिश्ते की सबसे बड़ी खूबी इसका जुड़ाव, भरोसा, इनोवेशन, प्रेरणा और साझा मूल्य हैं। इसी मजबूत नींव पर दोनों देशों ने पिछले कुछ सालों में मिलकर कई नई पहल शुरू की हैं। उन्होंने कहा, "चाहे इंटरनेशनल सोलर अलायंस हो, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बातचीत हो, या फिर सुरक्षा से लेकर सस्टेनेबिलिटी तक का क्षेत्र हो दोनों देशों ने हमेशा मानवता से जुड़ी बड़ी वैश्विक चुनौतियों का समाधान खोजने के लिए एक साथ मिलकर काम किया है।" उन्होंने इस बात पर भी खुशी जताई कि इसी साल फरवरी में शुरू हुए 'भारत-फ्रांस इनोवेशन ईयर' के बाद अब 'भारत इनोवेट्स' का उद्घाटन हो रहा है।
#WATCH | Nice, France: Prime Minister Narendra Modi and French President Emmanuel Macron to jointly inaugurate the 'Bharat Innovates' event shortly. The event brings together top innovation startups and Venture Capital funds from India, France, and other countries, shortly.… pic.twitter.com/69fGZ99l0C
— ANI (@ANI) June 14, 2026
इसे भी पढ़ें: Emmanuel Macron ने माना भारत का लोहा, बोले- Indian Startups अब दुनिया पर छाएंगे
भारतीय टैलेंट और यूरोपीय कैपिटल के बीच पुल बनेगा यह प्लेटफॉर्म
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की भारत यात्रा का जिक्र करते हुए कहा, "मैक्रों ने कहा था कि इस सदी की चुनौतियों से निपटने के लिए भारत और फ्रांस को मिलकर आगे बढ़ना होगा। आज मुझे गर्व है कि हमारी यह पहल उसी दिशा में एक बड़ा कदम है। 'भारत इनोवेट्स' का यह प्लेटफॉर्म असल में भारतीय टैलेंट और यूरोपीय कैपिटल के बीच एक मजबूत पुल का काम कर रहा है। इसके जरिए भारत के युवा दिमागों को यूरोप की विशेषज्ञता और अनुभव से जुड़ने का सीधा मौका मिल रहा है।"
इसे भी पढ़ें: Bharat Innovates in France: Piyush Goyal ने फ्रांस में गिनाईं न्यू इंडिया की उपलब्धियां, बोले- Innovation हमारी संस्कृति
भारत की स्टार्टअप क्रांति को मिलेगा ग्लोबल मंच
21वीं सदी के बदलते भारत का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज देश बदलाव के एक बहुत बड़े और ऐतिहासिक दौर से गुजर रहा है। भारत के कोने-कोने में इस समय एक 'स्टार्टअप क्रांति' चल रही है। उन्होंने भारतीय युवाओं की तारीफ करते हुए कहा कि नई सोच के साथ हमारे युवा पूरी मानवता के भले के लिए मुश्किल समस्याओं के समाधान ढूंढ रहे हैं। 'भारत इनोवेट्स' जैसा बड़ा मंच हमारे युवाओं के इन वर्ल्ड-क्लास आइडियाज और सॉल्यूशंस को पूरी दुनिया के सामने ले जाने का एक बेहतरीन माध्यम बनेगा।
अन्य न्यूज़














