नई दिल्ली के कदम के बाद मालदीव का पलटवार, भारतीय दूत को किया तलब

Maldives
Creative Common
अभिनय आकाश । Jan 8 2024 12:23PM

तीनों उप मंत्रियों ने लक्षद्वीप की यात्रा के बाद एक्स पर प्रधानमंत्री के पोस्ट के लिए उनकी आलोचना की थी और कहा था कि यह केंद्र शासित प्रदेश को मालदीव के वैकल्पिक पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने का एक प्रयास है।

राजनयिक विवाद बढ़ने पर नई दिल्ली के रूख के बाद अब मालदीव की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। कुछ ही घंटों बाद मालदीव ने भारतीय दूत को तलब किया है। भारत में मालदीव के राजदूत को विदेश मंत्रालय में तलब किया गया और मालदीव के कई मंत्रियों द्वारा पीएम मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई टिप्पणियों पर आपत्ति जताई थी। मालदीव सरकार ने मोदी के खिलाफ अपमानजनक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अपने तीन उप मंत्रियों को निलंबित कर दिया। तीनों उप मंत्रियों ने लक्षद्वीप की यात्रा के बाद एक्स पर प्रधानमंत्री के पोस्ट के लिए उनकी आलोचना की थी और कहा था कि यह केंद्र शासित प्रदेश को मालदीव के वैकल्पिक पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने का एक प्रयास है। 

इसे भी पढ़ें: Maldives को सबक सिखाने के लिए एकजुट हुए भारत के Business Tycoons, अब ऐसे टूटेगी PM पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले देश की कमर

मालदीव की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, युवा मंत्रालय में उप मंत्रियों - मालशा शरीफ, मरियम शिउना और अब्दुल्ला महज़ूम माजिद को उनके पदों से निलंबित कर दिया गया है। मालदीव हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के प्रमुख समुद्री पड़ोसियों में से एक है और माले की पिछली सरकार में दोनों देशों के बीच रक्षा क्षेत्रों सहित समग्र द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति देखी गई। नये राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को चीन का करीबी माना जाता है। लगभग एक महीने पहले पदभार संभालने के बाद मुइज्जू ने मालदीव से भारतीय सैन्यकर्मियों की वापसी का आह्वान किया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़