राष्ट्रीय महिला हॉल ऑफ फेम के लिए चुनी गई मिशेल ओबामा समेत दुनिया की ये 9 हस्तियां

इंदिरा नूई, मिशेल ओबामा, मिया हम्म समेत नौ महिलाओं को ‘हॉल ऑफ फेम’ के लिए चुना गया है।सेनेका फॉल्स में आयोजित कार्यक्रम में इन महिलाओं को राष्ट्रीय महिला हॉल ऑफ फेम में शामिल जाएगा। सेनेका फॉल्स में ही महिला अधिकारों का पहला सम्मेलन हुआ था।
सेनेका फॉल्स (अमेरिका)। पेप्सिको की पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष इंदिरा नूई, अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा और फुटबॉलर मिया हम्म समेत नौ महिलाओं को 2021 राष्ट्रीय महिला ‘हॉल ऑफ फेम’ के लिए चुना गया है।
इसे भी पढ़ें: अमेरिका में सत्ता बदली तो अफगान शांति वार्ता पर बदला रुख, भारत की मौजूदगी से पाकिस्तान को लगेगा झटका
भारतीय अमेरिकी नूई, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल और हम्म के अलावा इराक में सामरिक स्तर पर तैनात पहली महिला कमांडिग जनरल सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर जनरल रेबेक्का हैलस्टीड, दिवंगत नासा गणितज्ञ कैथरीन जॉनसन, दिवंगत लेखिका अक्टाविया बटलर, कलाकार जोय हारजो, महिला अधिकारियों एवं शैक्षणिक समानता की समर्थक दिवंगत एमिली हॉलैंड और कलाकार जूडी शिकागो को हॉल ऑफ फेम के लिए चुना गया है। सेनेका फॉल्स में आयोजित कार्यक्रम में इन महिलाओं को राष्ट्रीय महिला हॉल ऑफ फेम में शामिल जाएगा। सेनेका फॉल्स में ही महिला अधिकारों का पहला सम्मेलन हुआ था।
अन्य न्यूज़












