Indonesia के तट पर पलट गई नौका से रोहिंग्या मुस्लिम शरणार्थियों को बचाने का अभियान शुरू

boat
Creative Common

बचाव जहाज पर सवार एपी के एक फोटोग्राफर ने बताया कि दस लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल कर मछली पकड़ने वाली नौकाओं पर ले जाया गया अन्य 59 लोगों को इंडोनेशियाई जहाज द्वारा बचाया जा रहा है।

इंडोनेशिया के उत्तरी तट पर दर्जनों रोहिंग्या मुसलमानों को ले जाते समय बुधवार को पलट गई नौका का पता लगा कर अधिकारियों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। इंडोनेशिया के अधिकारियों और बचाव जहाज ने बृहस्पतिवार को नौका का पता लगाया और जीवित बचे सुरक्षित लोगों को बाहर निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान शुरू किया।

बचाव जहाज पर सवार एपी के एक फोटोग्राफर ने बताया कि दस लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल कर मछली पकड़ने वाली नौकाओं पर ले जाया गया अन्य 59 लोगों को इंडोनेशियाई जहाज द्वारा बचाया जा रहा है। बचाव अभियान शुरू होता देख वहां फंसे पुरुष, महिलाएं और बच्चे रोने लगे। लोगों को रबर की छोटी नौका की मदद से बचाव जहाज तक सुरक्षित पहुंचाया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़