Papua New Guinea में भूस्खलन से 100 से अधिक लोगों की मौत: ऑस्ट्रेलियाई मीडिया

landslide
DD News

अधिकारियों ने इस आंकड़े की पुष्टि नहीं की है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में स्थानीय लोग भूस्खलन के बाद दबे हुए शवों को बाहर निकालते हुए देखे जा सकते हैं।

ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्प (एबीसी) ने बताया कि सुदूर पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने का अनुमान है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समयानुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ।

इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है। हालांकि अधिकारियों ने इस आंकड़े की पुष्टि नहीं की है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में स्थानीय लोग भूस्खलन के बाद दबे हुए शवों को बाहर निकालते हुए देखे जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़