Khyber Pakhtunkhwa में आपातकाल घोषित, पूर्व सीएम Sohail Afridi और PTI नेता हिरासत में

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में कानून-व्यवस्था बिगड़ने पर रविवार को आपातकाल लागू कर दिया गया। इसके तुरंत बाद पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री सोहेल आफरीदी, विधानसभा अध्यक्ष बाबर सलीम स्वाती और पीटीआई के अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया। यह कार्रवाई उस समय हुई जब वे पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर विरोध मार्च निकाल रहे थे।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (केपीके) में आपातकाल लागू होने के बाद पुलिस ने प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री सोहेल आफरीदी और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सात अन्य नेताओं को एहतियातन हिरासत में ले लिया है। रविवार को उत्तर-पश्चिमी प्रांत में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति के कारण आपातकाल लागू किए जाने के तुरंत बाद आफरीदी और अन्य नेताओं को हिरासत में लिया गया। इसके साथ ही जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई के नेतृत्व वाली प्रांतीय सरकार का अंत हो गया।
आपातकाल उस समय लागू किया गया, जब पीटीआई आफरीदी के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाल रही थी। इस मार्च में इमरान खान की रिहाई और उन्हें इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की जा रही थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों में आफरीदी, खैबर पख्तूनख्वा विधानसभा के अध्यक्ष बाबर सलीम स्वाती और पीटीआई के प्रांतीय अध्यक्ष जुनैद अकबर समेत अन्य नेता शामिल हैं।
अन्य न्यूज़













