पाकिस्तान में सुरक्षाबलों ने पांच संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया

pakistan: security forces gun down five suspected terrorists

पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने पांच संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया है।प्रांत की स्वतंत्रता की मांग करने वाले छोटे-छोटे अलगाववादी समूहों के उग्रवाद से भी यहां के लोग पीड़ित है। यहां पर पाकिस्तानी तालिबान की भी मौजूदगी है।

क्वेटा। पाकिस्तान के दक्षिणपश्चिमी शहर क्वेटा के निकट सोमवार को सुरक्षा बलों ने पांच संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया। आतंकवाद निरोधी विभाग के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। विभाग की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया कि आतंकवादियों के ठिकाने पर दबिश के दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षा बलों को सफल अभियान के बाद आतंकवादियों के ठिकाने से हथियार मिले हैं।

इसे भी पढ़ें: चीन के शुरू हुए बुरे दिन! पाकिस्तान के अलावा कोई भी देश नहीं कर रहा रक्षा डील?

बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में आतंकवादी हमलों को अंजाम देते रहे हैं। खनिज एवं गैस से समृद्ध यह प्रांत ईरान और अफगानिस्तान की सीमा से सटा है। प्रांत की स्वतंत्रता की मांग करने वाले छोटे-छोटे अलगाववादी समूहों के उग्रवाद से भी यहां के लोग पीड़ित है। यहां पर पाकिस्तानी तालिबान की भी मौजूदगी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़