घटती आबादी से चिंतित पुर्तगाल कर रहा प्रवासियों का दिल खोलकर स्वागत

Portugal, worried about dwindling population, welcomes migrants
[email protected] । Jul 2 2018 12:49PM

एक ओर जहां कई यूरोपीय देश प्रवासियों को स्वीकार करना ही नहीं चाहते वहीं एक अन्य यूरोपीय देश चाहता है कि उसके यहां ज्यादा से ज्यादा प्रवासी आएं। यह देश है पुर्तगाल जो अपने यहां घटती आबादी की समस्या का हल प्रवासियों में खोज रहा है।

लिस्बन। एक ओर जहां कई यूरोपीय देश प्रवासियों को स्वीकार करना ही नहीं चाहते वहीं एक अन्य यूरोपीय देश चाहता है कि उसके यहां ज्यादा से ज्यादा प्रवासी आएं। यह देश है पुर्तगाल जो अपने यहां घटती आबादी की समस्या का हल प्रवासियों में खोज रहा है। प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने मई में एक सम्मेलन में यह कहकर खूब वाहवाही लूटी, ‘‘ हम चाहते हैं कि और प्रवासी आएं और हम डर या घृणा जैसी बातें बर्दाश्त नहीं करेंगे।

पुर्तगाल ने अपने नेक इरादे तब जाहिर कर दिए थे जब 21 जून से समुद्र में ही फंसी रहने को मजबूर प्रवासियों की नौका से कुछ प्रवासियों को देश में आने की उसने इजाजत दे दी थी। इटली ने इस नौका को अपने तट पर आने देने से इनकार कर दिया था।

यूरोप के अन्य नेता पिछले हफ्ते हुए एक सम्मेलन में इस समझौते पर नहीं पहुंच पाए थे कि उत्तर अफ्रीका के तट के निकट से बचाए गए प्रवासियों को कौन स्वीकार करेगा जबकि दूसरी ओर पुर्तगाल की सोशलिस्ट सरकार ने अपने देश को और आकर्षक स्थल दिखाने के लिए कदम उठाने भी शुरू कर दिए हैं।

पुर्तगाल सरकार के एक शोध के मुताबिक देश में एक स्थिर कामकाजी आबादी को बनाए रखने के लिए पुर्तगाल को हर साल कम से कम 75,000 नए निवासियों की जरूरत है। फिलहाल उसकी कामकाजी आबादी महज 1.04 करोड़ है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़