500 वीआईपी होंगे शामिल, 8 KM लंबी लाइन, आज क्वीन एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार

Queen Elizabeth
Creative Common
अभिनय आकाश । Sep 19 2022 12:16PM

महारानी एलिजाबेथ II के अंतिम संस्कार के लिए अलग-अलग देशों के राष्ट्राध्यक्ष और प्रतिनिधि उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए लंदन पहुंचे। महारानी के अंतिम संस्कार में दुनियाभर के करीब 500 वीआईपी शामिल होंगे।

ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ II का आज शाही सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। ये ब्रिटेन में अब तक का सबसे बड़ा अंत्योष्टि कार्यक्रम होगा। लंदन में महारानी एलिजाबेथ II के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 10 लाख से अधिक लोगों के जुटने की संभावना है। इस बीच लोगों की बढ़ती भीड़ के साथ ही प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी है। महारानी के निधन के बाद लंदन में अतिरिक्त यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन ने कहा है कि रूस यूक्रेन के नागरिकों के ठिकानों पर हमले तेज कर सकता है

महारानी एलिजाबेथ II के अंतिम संस्कार के लिए अलग-अलग देशों के राष्ट्राध्यक्ष और प्रतिनिधि उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए लंदन पहुंचे। महारानी के अंतिम संस्कार में दुनियाभर के करीब 500 वीआईपी शामिल होंगे। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी महारीन के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लंदन पहुंची थीं। वेस्टमिंस्टर हॉल में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का पार्थिव शरीर रखा गया है। 

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन में आर्थिक संकट के बीच शाही परिवार के प्रशंसकों ने लंदन के पर्यटन की दी रफ्तार

इससे पहले अपनी महारानी की एक झलक पाने के लिए हजारों लोग कड़ाके की ठंड में 8 किलोमीटर तक लंबी कतारों में भूखे-प्यासे खड़े नजर आए। आम लोगों के लिए महारानी की एक झलक ब्रिटिश टाइम के अनुसार आज सुबह 6:30 यानी भारतीय समय अनुसार 11 बजे तक ही का रखा गया। इस दौरान लोग कहते दिखे कि कितना भी लंबी इंतजार करना पड़े हम पूरी तैयारी के साथ आए हैं।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़