Russia ने परिसंपत्तियों पर रोक लगाने के EU के निर्णय की आलोचना की

Putin
ANI

शुक्रवार को यूरोपीय संघ परिषद ने ‘‘यूरोपीय संघ में स्थित रूसी केंद्रीय बैंक की परिसंपत्तियों को वापस रूस में स्थानांतरित करने पर अस्थायी रूप से रोक लगाने’’ का निर्णय लिया।

रूस ने शनिवार को कहा कि रूसी संप्रभु परिसंपत्तियों पर यूरोपीय संघ (ईयू) द्वारा अनिश्चितकाल के लिए रोक लगाने का निर्णय यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने के शांति प्रयासों पर एक लक्षित हमला है। इसने कहा कि मॉस्को जल्द ही जवाबी कदम उठाएगा।

शुक्रवार को यूरोपीय संघ परिषद ने ‘‘यूरोपीय संघ में स्थित रूसी केंद्रीय बैंक की परिसंपत्तियों को वापस रूस में स्थानांतरित करने पर अस्थायी रूप से रोक लगाने’’ का निर्णय लिया।

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने एक बयान में कहा कि यूरोपीय संघ के इस फैसले का समय दर्शाता है कि ब्रसेल्स अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शांति पहलों पर सीधा प्रहार करके यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने के प्रयासों को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़