रूस ईंधन कई बार उपयोग वाली पहली परमाणु ऊर्जा प्रणाली 2030 तक शुरू करेगा: पुतिन

Vladimir Putin
ANI

पुतिन ने यहां विश्व परमाणु सप्ताह अंतरराष्ट्रीय मंच पर यह घोषणा की, जिसमें अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी सहित कई देशों के नेता शामिल हुए।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि रूस 2023 तक दुनिया की पहली बंद ईंधन चक्र वाली परमाणु ऊर्जा प्रणाली शुरू करेगा, जो खर्च किए गए ईंधन का कई बार पुन: उपयोग करेगी और यूरेनियम आपूर्ति की आवश्यकता को काफी कम कर देगी।

पुतिन ने यहां विश्व परमाणु सप्ताह अंतरराष्ट्रीय मंच पर यह घोषणा की, जिसमें अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी सहित कई देशों के नेता शामिल हुए।

पुतिन ने कहा, ‘‘2030 की शुरुआत में, हम रूस के टॉम्स्क क्षेत्र में बंद ईंधन चक्र वाली दुनिया की पहली परमाणु ऊर्जा प्रणाली शुरू करने की योजना बना रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि इसमें खर्च किए गए ईंधन का 95 प्रतिशत यानी लगभग पूरी मात्रा का रिएक्टर में कई बार पुन: उपयोग किया जा सकेगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़