रूसी राजनयिक ने पीएम मोदी को दौरे को बताया महत्वपूर्ण, कहा-ऊर्जा सुरक्षा को लेकर किया बड़ा दावा

Modi
Creative Common
अभिनय आकाश । Jul 10 2024 7:58PM

रूसी दूतावास के उप व्यापार आयुक्त एवगेनी ग्रिवा ने कहा कि भारत को रूस की कच्चे तेल की आपूर्ति फरवरी 2021 में 2.5 मिलियन टन से बढ़कर 2022 में 45 मिलियन टन और 2023 में 90 मिलियन टन हो गई है। उन्होंने कहा, "अब हमारे पास भारतीय कच्चे तेल के आयात में एक स्थिर हिस्सेदारी है, और रूस 30% से 40% के बीच है।

वरिष्ठ रूसी राजनयिक ने बुधवार को कहा कि देश की तेल खरीद का एक तिहाई से अधिक हिस्सा लेने के बाद रूस भारत की ऊर्जा सुरक्षा में सबसे बड़ा योगदानकर्ता होने के लिए प्रतिबद्ध है और कच्चे तेल, कोयला और उर्वरकों के लिए दीर्घकालिक अनुबंधों को प्राथमिकता दे रहा है। भारत और रूस ने मंगलवार को मॉस्को में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की वार्ता के दौरान 2030 तक 100 बिलियन डॉलर का व्यापार लक्ष्य निर्धारित किया। दोनों पक्ष पहले ही 2025 तक 30 अरब डॉलर के लक्ष्य को पार कर चुके हैं, वर्तमान में दो-तरफा व्यापार 65 अरब डॉलर से अधिक का है, जिसका मुख्य कारण भारत द्वारा रियायती रूसी कच्चे तेल की भारी खरीद है।

इसे भी पढ़ें: 'गर्व के मौके पर नकारात्मकता फैलाने पर तुला हुआ है विपक्ष' BJP बोली- मोदी एकमात्र ऐसे PM हैं जिन्हें...

रूसी दूतावास के प्रभारी रोमन बाबुश्किन ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि रूस भारत की ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा में सबसे बड़ा योगदानकर्ता बने रहने के लिए प्रतिबद्ध है। हम कच्चे तेल, कोयला, ऊर्जा और उर्वरकों के लिए दीर्घकालिक अनुबंधों को प्राथमिकता देते हैं। दोनों पक्ष तेल शोधन और पेट्रोकेमिकल्स के निर्माण और ऊर्जा संक्रमण सहित ऊर्जा बुनियादी ढांचे में निवेश पर नजर रख रहे हैं। बाबुश्किन ने कहा कि दोनों पक्ष द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी के "सबसे मजबूत स्तंभ" के रूप में नागरिक परमाणु सहयोग में विविधता लाने की भी योजना बना रहे हैं और फ्लोटिंग परमाणु रिएक्टरों और छोटे और मॉड्यूलर रिएक्टरों, परमाणु चिकित्सा और फास्ट ब्रीडर रिएक्टरों पर चर्चा हुई है। 

इसे भी पढ़ें: योगी ने प्रधानमंत्री मोदी को रूस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित होने पर दी बधाई

रूसी दूतावास के उप व्यापार आयुक्त एवगेनी ग्रिवा ने कहा कि भारत को रूस की कच्चे तेल की आपूर्ति फरवरी 2021 में 2.5 मिलियन टन से बढ़कर 2022 में 45 मिलियन टन और 2023 में 90 मिलियन टन हो गई है। उन्होंने कहा, "अब हमारे पास भारतीय कच्चे तेल के आयात में एक स्थिर हिस्सेदारी है, और रूस 30% से 40% के बीच है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़