सऊदी ने दी 2 लोगों को फांसी, इनके नाम सुन चौंक जाएगा भारत!

सऊदी अरब ने मक्का की मस्जिद में धार्मिक मर्यादा के उल्लंघन और अनैतिक कृत्य के आरोप में दो बांग्लादेशी नागरिकों को फांसी दे दी। सऊदी प्रशासन ने इस त्वरित कार्रवाई की जानकारी बांग्लादेश सरकार को भी नहीं दी। इसके साथ ही रिपोर्ट में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों और अन्य देशों में बांग्लादेशियों के कृत्यों का उल्लेख किया गया है।
इस्लाम की सबसे पवित्र जगह मक्का का अपमान अब मुस्लिम ही करने लगे हैं। एक तरफ शिया विद्रोही संगठन हूती मक्का पर हमला कर चुका है। तो वहीं दूसरी तरफ अब मक्का से ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर मुस्लिम देश ही चौंक गए हैं। सऊदी अरब ने चुपचाप दो मुस्लिम लोगों को फांसी दे दी है क्योंकि इन दोनों ने मक्का का अपमान किया। यह दोनों लोग कौन है और कहां से आए हैं वो सच्चाई जानकर भारत भी चौंक जाएगा। दरअसल सऊदी अरब ने बांग्लादेश के दो मुस्लिम लोगों को फांसी दे दी है। इनमें से एक का नाम नज़रुल इस्लाम अब्दुल है तो दूसरे का नाम सिटी अख्तर। सऊदी अरब का कहना है कि इन दोनों बांग्लादेशियों ने मक्का की मस्जिद में धार्मिक मर्यादा का उल्लंघन किया।
इसे भी पढ़ें: Riyadh Airport बंद होने के बाद दूतावास का निर्देश, सऊदी में रह रहे भारतीय घर के अंदर रहें
एक गंदा काम किया जिसे इमोरल एक्ट कहा जा रहा है। यह मामला इतना गंभीर हो गया कि दोनों बांग्लादेशियों को पहले फांसी की सजा दी गई और उसके तुरंत बाद फांसी दे दी गई। हैरानी की बात देखिए कि सऊदी अरब ने बांग्लादेश की सरकार और दूतावास को इन दोनों की मौत की जानकारी तक नहीं दी। मक्का का अपमान करने वाले सऊदी अरब ने सीधा ऑन द स्पॉट फैसला कर लिया। हैरानी की बात देखिए कि बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति लगातार संवेदनशील, तनावपूर्ण और असुरक्षित बनी हुई है। बांग्लादेश में हिंदू धर्म का अपमान हो रहा है। मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। बांग्लादेश में भगवान राम की 81 फीट ऊंची मूर्ति, 50 फीट ऊंची भगवान कृष्ण की मूर्ति और 30 फीट ऊंची भगवान शिव की मूर्ति बनाई जानी थी। लेकिन कट्टरपंथियों ने इन मूर्तियों को इस्लाम के खिलाफ बोलकर बीच में ही रुकवा दिया। लेकिन इन बांग्लादेशियों की मक्कारी देखिए कि इन्होंने अपने पवित्र स्थल मक्का तक को नहीं छोड़ा।
इसे भी पढ़ें: Mecca Pact वालों को दौड़ा-दौड़ा कर मार रहे हूती, सऊदी ने खुद ही कबूल लिया सबसे बड़ा सच!
आपको बता दें कि बांग्लादेशी घुसपैठिए भारत को भी बर्बाद कर रहे हैं। अब तो इन्होंने रूस तक को नहीं छोड़ा। कुछ महीनों पहले रूस के एक पोल्ट्री फार्म में बांग्लादेशी व्यक्ति ने उज्बेकिस्तान के एक व्यक्ति को चूम लिया। उसके साथ अश्लील हरकतें की। यानी रूस में बैठकर एक बांग्लादेशी उज्बेकिस्तान के आदमी को छेड़ रहा है। लेकिन मजे की बात देखिए कि पोल्ट्री फार्म में काम करने वाले रूसियों और उज़्बेकिस्तान के लोगों ने बांग्लादेशियों को कूट दिया।
अन्य न्यूज़













