उत्तर कोरिया हत्या मामले में दूसरी महिला को हिरासत में लिया गया

[email protected] । Feb 16 2017 12:02PM

किम जोंग नाम की हत्या के मामले की जांच कर रही मलेशियाई पुलिस ने कथित तौर पर आज कहा कि उन्होंने हत्या कांड के संबंध में एक अन्य महिला को हिरासत में लिया है।

कुआलालम्पुर। उत्तर कोरिया के नेता के सौतेले भाई किम जोंग नाम की हत्या के मामले की जांच कर रही मलेशियाई पुलिस ने कथित तौर पर आज कहा कि उन्होंने हत्या कांड के संबंध में एक अन्य महिला को हिरासत में लिया है। रिपोर्टों में कहा गया था कि दोनों महिलाओं ने कुआलालम्पुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पीड़ित के चेहरे पर जहर छिड़का। इसके बाद बुधवार को 28 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया गया था जिसके पास वियतनाम का एक पासपोर्ट था।

पुलिस महानिरीक्षक तान सरी खालिद अबु बकर ने मलेशिया की बरनामा संवाद समिति से दूसरी महिला को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की लेकिन उन्होंने विस्तृत जानकारी मुहैया नहीं कराई। आधिकारिक बयान गुरुवार को बाद में जारी किया जाएगा। सेलांगर राज्य पुलिस के प्रमुख अब्दुल समाह मात ने इससे पहले बताया कि अधिकारी कई संदिग्धों की तलाश कर रहे हैं। मामले में गिरफ्तार की गई पहली महिला को गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़