LTTE नेता Thileepan की प्रतिमा Jaffna में Sri Lanka पुलिस ने हटाई

LTTE नेता Thileepan की प्रतिमा Jaffna में Sri Lanka पुलिस ने हटाई
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

प्रतिबंधित संगठन लिट्टे के पूर्व नेता रासैया पार्थिपन उर्फ थिलीपन की कांस्य प्रतिमा को श्रीलंकाई पुलिस ने जाफना के नल्लूर से हटा दिया है। पुलिस प्रवक्ता एफटी वूटलर के अनुसार, एक स्मरण कार्यक्रम के आयोजन की शिकायत मिलने के बाद यह कदम उठाया गया। 1987 में 10 दिन के अनशन के बाद जान गंवाने वाले थिलीपन के इस कार्यक्रम में लाउडस्पीकर के प्रयोग पर भी रोक लगाई गई थी।

श्रीलंका पुलिस ने रविवार को जाफना के नल्लूर में प्रतिबंधित संगठन लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के नेता रासैया पार्थिपन उर्फ थिलीपन की प्रतिमा हटा दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता एफ. टी. वूटलर ने बताया कि शिकायत मिली थी कि लिट्टे से जुड़े एक व्यक्ति की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसके बाद कांस्य की प्रतिमा हटा दी गई।

लिट्टे भारत समेत कई देशों में भी प्रतिबंधित है। थिलीपन के नाम से जाने जाने वाले पार्थिपन को तमिल प्रतिरोध के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। वह श्रीलंका के उत्तर और पूर्व में अलगाववादी संघर्ष के दौरान लिट्टे के प्रमुख राजनीतिक नेताओं में से एक थे।

दस दिन तक अनशन करने के बाद 26 सितंबर, 1987 को उनकी मौत हो गई थी। जाफना के नल्लूर में 18 सितंबर से उनकी याद में एक समारोह शुरू हुआ था। इससे पहले, कार्यक्रम स्थल पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर पुलिस की रोक के खिलाफ समारोह में शामिल लोगों ने प्रदर्शन किया था।

थिलीपन की मूल प्रतिमा को अतीत में कई बार नुकसान पहुंचाया गया था और इसके लिए सरकारी सैनिकों को जिम्मेदार ठहराया गया था। श्रीलंका ने पहली बार 1998 में लिट्टे पर प्रतिबंध लगाया था। नॉर्वे की शांति पहल को ध्यान में रखते हुए 2002 की शुरुआत में यह प्रतिबंध हटा दिया गया था, लेकिन 2009 में यह फिर से लागू कर दिया गया।

उसी साल मई में श्रीलंकाई सेना ने लिट्टे पर जीत की घोषणा की थी। लिट्टे ने लगभग तीन दशकों तक देश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में समानांतर प्रशासन चलाया था और एक अलग तमिल ईलम (राज्य) स्थापित करने की मांग की थी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़