ब्रसेल्स में संदिग्ध आतंकी हमला, पुलिस अधिकारी की मौत

Brussels
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Common

बेल्जियम के एक न्यायिक अधिकारी ने बताया कि इसके आतंकवादी हमला होने का संदेह है। यह हमला शाम करीब सवा सात बजे हुआ। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध हमलावर को गोली मार दी गयी। उसने कहा, ‘‘चाकू लेकर एक व्यक्ति ने हमारे एक गश्ती दल पर हमला कर दिया।

बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में बृहस्पतिवार को चाकू से किए हमले में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया। बेल्जियम के एक न्यायिक अधिकारी ने बताया कि इसके आतंकवादी हमला होने का संदेह है। यह हमला शाम करीब सवा सात बजे हुआ। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध हमलावर को गोली मार दी गयी। उसने कहा, ‘‘चाकू लेकर एक व्यक्ति ने हमारे एक गश्ती दल पर हमला कर दिया। इसके बाद दो पुलिस अधिकारियों ने अतिरिक्त बल को बुलाया।

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन को 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर की अतिरिक्त सैन्य सहायता भेज रहा है अमेरिका

एक अन्य गश्ती दल के एक अधिकारी ने हमलावर को ढेर करने के लिए गोली चलायी।’’ पुलिस ने कहा, ‘‘दो घायल कर्मियों तथा हमलावर को अस्पताल में भर्ती कराया गया।’’ एक न्यायिक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि ‘‘ऐसा संदेह है कि यह आतंकी हमला हो सकता है।’’ बेल्जियम की मीडिया के अनुसार, हमलावर ने चिल्लाकर ‘‘अल्लाह अकबर’’ कहा। ‘ले सोइर’ अखबार के मुताबिक, मृतक पुलिस अधिकारी को गर्दन में चाकू घोंपा गया तथा उसकी अस्पताल में मौत हो गयी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़