इस शख्स ने बताई मोदी के बारे में खतरनाक बात, भारत हैरान!

सर्बिया के राष्ट्रपति एलेग्जेंडर वुसिक ने चेतावनी दी है कि वैश्विक स्तर पर पीएम मोदी को कमजोर करने और गिराने की कोशिशें हो रही हैं। वहीं भूटान के प्रधानमंत्री ने उनके नेतृत्व की जमकर तारीफ की है। दूसरी ओर, विपक्षी दल वोटर लिस्ट और ईवीएम पर सवाल उठाकर उन्हें सत्ता से हटाने की कोशिश में जुटे हैं।
एक व्यक्ति ने लाइव कैमरे पर पीएम मोदी के बारे में ऐसी बात कही है जिसकी चर्चा अब पूरी दुनिया में हो रही है। यह कोई छोटे-मोटे व्यक्ति नहीं है बल्कि यूरोपीय देश सर्बिया के राष्ट्रपति एलेग्जेंडर वसिक हैं। इन्होंने लाइव प्रोग्राम में बैठकर बता दिया कि पीएम मोदी की तरफ कितना बड़ा खतरा बढ़ रहा है। इसी बीच एक दूसरे देश के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को विष्णु का अवतार तक बोल दिया। दरअसल भूटान के प्रधानमंत्री शोरिंग तोपगे ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्हें आधुनिक युग में भगवान विष्णु का अवतार तक बोल दिया है। शोरिंग तोपगे ने कहा कि जब मैं कुछ भी नहीं था तब भी पीएम मोदी ने मुझे एक छोटे भाई की तरह प्यार दिया। पीएम मोदी का नेतृत्व समझदारी दया साहस और निस्वार्थ सेवा का सबसे बड़ा उदाहरण है। सोचिए भूटान एक बौद्ध प्रधान देश है। मगर आज भारत में आधुनिक नवबौद्ध यानी अंबेडकरवादी पीएम मोदी को कोसने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। बहरहाल अब आते हैं सर्बिया के राष्ट्रपति एलेग्जेंडर वसिक की खतरनाक चेतावनी पर।
इसे भी पढ़ें: 5G नेटवर्क 5.5 लाख Base Stations तक पहुंचा, डेटा सस्ता करने पर PM Modi का जोर
पीएम मोदी के बारे में एलेक्जेंडर वुसिक ने जो कहा है उसे एक-एक भारतीय को जानना चाहिए क्योंकि भारत और पीएम मोदी के खिलाफ सबसे बड़ा हमला कर दिया गया है। एक लाइव प्रोग्राम में बैठकर एलेक्जेंडर वुसिक ने कहा कि आपके पास नरेंद्र मोदी जैसे नेता है। अब उन्हें कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। पीएम मोदी ने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उन्हीं की वजह से दुनिया के मंच पर भारत इतना अहम बन गया है। लेकिन कुछ ताकतें उन्हें गिराने की कोशिश कर रही हैं। भ्रम फैला रही हैं कि पीएम मोदी नाकाम रहे हैं। यह एक पैटर्न बन गया है। आपके पास नरेंद्र मोदी जैसा नेता है और अब उन्हें कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने ही भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है और उन्हीं की वजह से दुनिया के मंच पर भारत इतना अहम बन गया है। लेकिन कुछ ताकतें उन्हें गिराने की कोशिश कर रही हैं। दावा कर रही है कि वो नाकाम रहे हैं। यह एक पैटर्न बन गया है। जिस समय एलेक्जेंडर वसी की यह बयान दे रहे हैं। ठीक उसी वक्त भारत के विपक्षी दल कुछ भी आरोप लगाकर पीएम मोदी को सत्ता से हटाना चाहते हैं। विपक्षी दलों समेत पूरा अंतरराष्ट्रीय इको सिस्टम एक्टिव हो चुका है।
इसे भी पढ़ें: IMC में PM Modi बोले, Digital India से खत्म हुआ डिजिटल डिवाइड, हर जिले तक पहुंचा 5G
खबरें फैलाई जा रही हैं कि 13 करोड़ वोटर्स को वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है। दुनिया भर के अखबारों से यह खबरें छपवाई जा रही हैं। बेवजह लगातार ईवीएम को शक के घेरे में लाया जा रहा है। चीफ इलेक्शन कमिश्नर से इस्तीफा मांगा जा रहा है। लेकिन हैरानी की बात देखिए कि जो बात सर्बिया के राष्ट्रपति को समझ आ गई वह भारत के लोगों को नहीं दिख रही है। सच यह है कि 13 करोड़ वोटर्स में से 2.80 करोड़ मृत वोटर्स हैं। 3 करोड़ अनुपस्थित हैं। 6.3 करोड़ वोटर्स परमानेंटली शिफ्ट हो गए हैं। इसके अलावा 1 करोड़ डुप्लीकेट वोटर्स हैं। इनके नाम कटे तो सबसे ज्यादा दर्द कांग्रेस को हुआ। इसके अलावा बांग्लादेशी और रोहिंग्या वोटर्स को बचाने के लिए भी विपक्षी दलों ने पूरी ताकत लगा दी है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वोट चोरी और ईवीएम का रोना तब रोया जा रहा है जब असम के सिलचर नगर निगम चुनाव में बीजेपी गठबंधन जीत गया है। यहां पर बैलेट से वोटिंग हुई थी। इसके अलावा त्रिपुरा विलेज कमेटी चुनावों में एनडीए गठबंधन ने लगभग 94% सीटें जीत ली है। यहां भी वोटिंग बैलेट पेपर से हुई थी।
अन्य न्यूज़















