यूरोप में पिछली गर्मियों में अभी तक का सबसे गर्म मौसम रहा :रिपोर्ट

Heat
Google Creative Commons.

यूरोपीय संघ के कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस द्वारा शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, 2021 का वसंत औसत से ज्यादा ठंडा था, लेकिन गर्मी के महीनों में भीषण गर्मी रही और अगस्त, 2021 में सिसिली में अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

बर्लिन|  वैज्ञानिकों का कहना है कि पिछली गर्मियों में यूरोप का अभी तक का सबसे गर्म मौसम रहा और तापमान पिछले तीन दशकों के औसत तापमान से पूरा एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया।

यूरोपीय संघ के कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस द्वारा शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, 2021 का वसंत औसत से ज्यादा ठंडा था, लेकिन गर्मी के महीनों में भीषण गर्मी रही और अगस्त, 2021 में सिसिली में अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

ज्यादा दिनों तक पारा चढ़े रहने के कारण कई जगहों पर जंगलों में आग भी लगी और साइबेरिया, यूनान और तुर्की में जंगल में लगी आग ज्यादा तेजी से फैली।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़