तिब्बत में भीषण बाढ़ से 16 की मौत और 546 लापता, पीड़ितों की याद में चीन ने रखी शोक सभा

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

नेपाल सीमा से लगे तिब्बत के गिरोंग काउंटी में हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के लिए मंगलवार को शोक सभाएं आयोजित की गईं। प्रांतीय सरकार के मुताबिक इस त्रासदी में 16 लोगों की जान गई है और 546 लोग अब भी लापता हैं, जिनमें 49 भारतीयों समेत 261 विदेशी नागरिक शामिल हैं। इस बीच सीमा पार नेपाल में भी बाढ़ के चलते भारी नुकसान हुआ है।

के जे एम वर्मा बीजिंग, एक सितंबर नेपाल सीमा से सटे तिब्बत की गिरोंग काउंटी में पिछले सप्ताह अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद से जारी राहत और बचाव कार्य के बीच, चीन ने बाढ़ में मारे गए लोगों की याद में मंगलवार को शोक सभाएं आयोजित कीं। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार, शिगात्से लोक सुरक्षा ब्यूरो की गिरोंग पोर्ट शाखा और बचाव स्थलों पर शोक सभाएं आयोजित की गईं। इस दौरान बचावकर्मियों, स्थानीय अधिकारियों और निवासियों ने मृतकों की याद में मौन रखा।

बर्फ और चट्टानों के खिसकने के कारण 26 अगस्त को गिरोंग के सीमावर्ती क्षेत्र में आई इस विनाशकारी बाढ़ से बड़े पैमाने पर तबाही हुई और सैकड़ों लोग लापता हो गए। तिब्बत की प्रांतीय सरकार ने कहा है कि इस घटना में 16 लोगों की मौत हुई है, जबकि 546 लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों के अनुसार, लापता लोगों में 23 देशों के 261 विदेशी नागरिक शामिल हैं, जिनमें 49 भारतीय भी हैं।

इस आपदा से नेपाल में भी भारी तबाही हुई है, जहां खोज और बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं। अभी तक की जानकारी के अनुसार, वहां मृतकों की संख्या 987 तक पहुंच गई है, जबकि करीब 4,000 लोग अब भी लापता हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़