ट्रंप न्यायिक शाखा, उसके आदेश का सम्मान करते हैं: व्हाइट हाउस

[email protected] । Feb 8 2017 2:37PM

व्हाइट हाउस ने आज कहा है कि ट्रंप न्यायिक शाखा और उसके आदेश का सम्मान करते हैं। दरअसल ट्रंप के राजनीतिक विरोधी संघीय न्यायाधीश की आलोचना करने के लिए उनकी निंदा कर रहे हैं।

वॉशिंगटन। व्हाइट हाउस ने आज कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप न्यायिक शाखा और उसके आदेश का सम्मान करते हैं। दरअसल ट्रंप के राजनीतिक विरोधी संघीय न्यायाधीश की आलोचना करने के लिए उनकी निंदा कर रहे हैं। संघीय न्यायाधीश ने ट्रंप के विवादित आव्रजन प्रतिबंध को रोक दिया था। व्हाइट हाउस प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने नियमित संवाददाता सम्मेलन में बताया, ‘‘इसका सवाल ही नहीं उठता, राष्ट्रपति न्यायिक शाखा और उसके आदेश का सम्मान करते हैं।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या ट्रंप अदालत के आदेश को स्वीकार करेंगे, स्पाइसर ने कहा कि राष्ट्रपति आदेश का सम्मान करेंगे लेकिन विश्वास जताया कि इसके लिए प्रशासन ‘‘मामले के गुण-दोष पर निर्भर करेगा’’। स्पाइसर ने कहा कि फिलहाल ट्रंप राष्ट्रीय सुरक्षा पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि अमेरिकी कानून इस शासकीय आदेश के लिए राष्ट्रपति को संवैधानिक अधिकार देता है। स्पाइसर के मुताबिक कानून कहता है कि ‘‘राष्ट्रपति को जब भी ऐसा लगेगा कि अमेरिका में बाहरी व्यक्तियों या वर्ग विशेष के बाहरी लोगों के प्रवेश से अमेरिकी हितों को खतरा है तो वह ऐसा आदेश जारी कर सकते हैं और कुछ अवधि के लिए सभी बाहरी लोगों या किसी वर्ग विशेष के बाहरी लोगों, चाहे वह अप्रवासी हो या ना हो, का प्रवेश रोक सकते हैं या उनके प्रवेश पर प्रतिबंध लगा सकते हैं। इसमें से कोई भी फैसला ले सकते हैं जो उन्हें उचित जान पड़ता हो।’'

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़