अमेरिका के उत्तर कैरोलाइना में गोलीबारी में दो लोगों की मौत, कई अन्य घायल

shooting
प्रतिरूप फोटो
Prabhasakshi

रॉबसन काउंटी के शेरिफ बर्निस विलकिंस के कार्यालय ने बताया कि मैक्सटन के बाहरी इलाके में एक घर में आयोजित इस पार्टी में 13 लोगों को गोली मारी गयी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी।

अमेरिका के उत्तर एवं दक्षिण कैरोलाइना सीमा के निकट शनिवार तड़के एक पार्टी में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये। मरने वालों में 16 साल का एक किशोर भी शामिल है। एक शेरिफ ने इसकी जानकारी दी।

रॉबसन काउंटी के शेरिफ बर्निस विलकिंस के कार्यालय ने बताया कि मैक्सटन के बाहरी इलाके में एक घर में आयोजित इस पार्टी में 13 लोगों को गोली मारी गयी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी।

विलकिंस ने बताया कि गोलीबारी की यह घटना पार्टी में शामिल दो समूहों के बीच हुयी। इस पार्टी में करीब 300 लोग शामिल थे, जो किशोरावस्था से लेकर 50 साल तक की उम्र के थे।

शेरिफ ने बताया कि कई लोगों से इस घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, दो समूहों के बीच झड़प हुई थी और फिर उनके बीच गोलीबारी भी शुरू हो गई।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़