Ukraine ने Russia के Ryazan तेल रिफाइनरी पर दागे ड्रोन और मिसाइलें

Ukraine Targets
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

मॉस्को के दक्षिण-पूर्व में रियाजान स्थित एक तेल रिफाइनरी पर यूक्रेन ने रात के समय भीषण हवाई प्रहार किया। रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार वायु रक्षा प्रणाली ने चार फ्लेमिंगो मिसाइलें और 69 ड्रोन मार गिराए, लेकिन गिरते मलबे के कारण परिसर में आग लग गई।

यूक्रेन ने रूस की एक तेल रिफाइनरी पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया। मॉस्को और कीव के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ये हमले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के उस बयान के कुछ घंटे बाद हुए जिसमें उन्होंने कहा था कि ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमलों को लेकर हुआ संक्षिप्त संघर्षविराम समाप्त हो गया है।

इस बीच, अमेरिका के साथ तनाव भी बढ़ रहा है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन ने बृहस्पतिवार तड़के मॉस्को के दक्षिण-पूर्व में स्थित रियाजान क्षेत्र की एक तेल रिफाइनरी पर बड़ा हमला किया। मंत्रालय के अनुसार, हवाई रक्षा प्रणालियों ने रिफाइनरी को निशाना बनाकर दागी गई यूक्रेन की चार ‘फ्लेमिंगो’ मिसाइलों और 69 ड्रोन को मार गिराया।

हालांकि, ड्रोन के मलबे से रिफाइनरी में आग लग गई। यूक्रेन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर पुष्टि की कि यूक्रेन ने रात में किए गए हमले के दौरान रियाजान स्थित तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़