अश्लील फिल्में बनाकर रूस पर हमला करेगा यूक्रेन, चौंक गया भारत!

एक यूक्रेनी पत्रकार का कहना है कि हमारा देश अब पोर्न फिल्मों की नई राजधानी बन गया है। हमारा देश युद्ध की स्थिति में है। मोर्चे पर सैनिक मारे जा रहे हैं। लेकिन जेलस्की पोर्न फिल्मों से जुड़े कानून पास करवा रहे हैं। ऐसे में सवाल है कि जंग के बीच यूक्रेन ने अचानक एडल्ट पोर्न इंडस्ट्री को कानूनी मान्यता देने वाला बिल पास क्यों कर दिया है? क्या इसका असर भारत पर भी पड़ सकता है?
रूस से चल रही जंग के बीच यूक्रेन ने एक ऐसा फैसला लिया है जिस पर यकीन करना मुश्किल है। यूक्रेन की संसद ने एडल्ट पोर्नोग्राफी यानी अश्लील फिल्मों को अपराध की श्रेणी से हटाने वाले बिल को मंजूरी दे दी है। यानी अब यूक्रेन में एडल्ट पोर्न फिल्में बनाने वालों को सजा नहीं दी जाएगी। हालांकि बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री बांटने और हासिल करने पर कड़ी सजा का प्रावधान है। एक यूक्रेनी पत्रकार का कहना है कि हमारा देश अब पोर्न फिल्मों की नई राजधानी बन गया है। हमारा देश युद्ध की स्थिति में है। मोर्चे पर सैनिक मारे जा रहे हैं। लेकिन जेलस्की पोर्न फिल्मों से जुड़े कानून पास करवा रहे हैं। ऐसे में सवाल है कि जंग के बीच यूक्रेन ने अचानक एडल्ट पोर्न इंडस्ट्री को कानूनी मान्यता देने वाला बिल पास क्यों कर दिया है? क्या इसका असर भारत पर भी पड़ सकता है?
इसे भी पढ़ें: परमाणु हमला...NATO देश का मोदी पर होश उड़ाने वाला खुलासा, हिली दुनिया!
दरअसल युद्ध की वजह से यूक्रेन में पुरुषों की संख्या में भारी गिरावट आई है। यूक्रेन की सेना को अब जहां कोई पुरुष दिखता है, उसे जबरदस्ती सेना में भर्ती कर लिया जाता है। युद्ध के बाद यूक्रेन की आबादी में जेंडर बैलेंस बिगड़ गया है। हर 100 महिलाओं पर अब सिर्फ 87 पुरुष ही बचे हैं और यह गैप बढ़ता जा रहा है। अभी यूक्रेन में पुरुषों की तुलना में लगभग 27 लाख महिलाएं ज्यादा हैं। यूक्रेन का लिंग अनुपात अंतर दुनिया में सबसे बड़ा बन गया है। इसी बवाल के बीच यूक्रेन ने फैसला किया कि अब हमारे देश में अश्लील फिल्में बनाई जाएंगी। आपको बता दें कि यूक्रेन अपने अस्तित्व को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। यूक्रेन के शहर बर्बाद हो चुके हैं। पश्चिमी सहयोगी देश अपनी मदद कम कर रहे हैं। इसी कड़ी में पोर्न इंडस्ट्री यूक्रेन के पास युद्ध के लिए फंड जुटाने का नया प्लान बन गई है। यूक्रेन अब पोर्नोग्राफी को कानूनी बना रहा है। सोचिए एडल्ट साइट्स अब यूक्रेन की अनौपचारिक डिफेंस पार्टनर बन रही हैं।
इसे भी पढ़ें: मोदी की सुनते हैं पुतिन! पोलैंड का बड़ा खुलासा
यूक्रेन को लगता है कि पोर्नोग्राफी को कानूनी बनाने से उसकी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। इससे टैक्स के तौर पर लाखों डॉलर की कमाई होगी। आपको बता दें कि एडल्ट कंटेंट इंडस्ट्री हर साल लगभग बिलियनों की कमाती है। इस इंडस्ट्री में सबसे तेजी से उभरने वाला नाम ओनली फैंस है। ओनली फैंस एक सब्सक्रिप्शन बेस्ड सोशल मीडिया प्लेटफार्म है जहां क्रिएटर्स कंटेंट पोस्ट करते हैं और सीधे अपने फैंस से पैसा कमा सकते हैं। अब यूक्रेन इसका जमकर फायदा उठाना चाहता है। आपको बता दें कि यूक्रेन के लोगों ने ओनली फैंस से 123 मिलियन से ज्यादा कमाए हैं। यूक्रेन के लोग सेना के लिए फंड जुटाने के लिए ओनली फैंस का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस पैसे का इस्तेमाल ड्रोन, गोला बारूद या दूसरे हथियार खरीदने के लिए किया जा रहा है। यानी यूक्रेन अब दुनिया को अश्लील फिल्में दिखाएगा। उससे मिलने वाले पैसे से हथियार खरीदेगा और रूस पर हमला करेगा। लेकिन एक खतरा भारत पर भी है। हाल ही में खबर आई थी कि यूक्रेन पाकिस्तानियों को ड्रोन चलाने की ट्रेनिंग दे रहा है। अपने एजेंट्स के जरिए यूक्रेन भारत के पड़ोसी देश म्यांमार तक ड्रोंस पहुंचा रहा है।
अन्य न्यूज़















