कांगो में नरसंहार के वीडियो पर अमेरिका ने ‘गहरी चिंता’ जताई

[email protected] । Feb 20 2017 11:29AM

अमेरिका ने कहा कि वह कांगो में कथित नरसंहार को लेकर जारी किए गए एक वीडियो को लेकर ‘काफी चिंतित’ है। इस वीडियो में सैनिक 50 से 100 निहत्थे लोगों पर गोलियां चलाते नजर आ रहे हैं।

वाशिंगटन। अमेरिका ने कहा कि वह कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में कथित नरसंहार को लेकर जारी किए गए एक वीडियो को लेकर ‘काफी चिंतित’ है। इस वीडियो में सैनिक 50 से 100 निहत्थे लोगों पर गोलियां चलाते नजर आ रहे हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के कार्यवाहक प्रवक्ता मार्क टोनर ने रविवार को उस वीडियो फुटेज की आलोचना की जिसमें सशस्त्र सैनिक महिलाओं और बच्चों समेत निहत्थे नागरिकों पर गोलियां चलाते दिख रहे हैं। यह वीडियो शनिवार को जारी किया गया था।

टोनर ने अपने बयान में कहा, ''इस तरह की न्यायेतर हत्या, अगर इसकी पुष्टि होती है तो, मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन है। इससे पहले से ही परेशानियों का सामना कर रहे देश में बड़े पैमाने पर हिंसा और अस्थिरता उत्पन्न हो सकती है।’’ उन्होंने कहा, ''हम कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य की सरकार से अपील करते हैं कि वह मानवाधिकारों के उल्लंघनकर्ताओं की निगरानी करने वाले अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ मिलकर तत्काल और संपूर्ण जांच करें ताकि इस तरह के जघन्य अपराधों को बढ़ावा देने वालों की पहचान की जाए और इसमें लिप्त पाए जाने पर उसकी जवाबदेही तय की जाए।’’ सरकारी सैनिकों और कामविना नस्पो मिलीशिया के सदस्यों के बीच चल रही झड़पों के बीच यह नरसंहार मवांजा लोंबा गांव में हुआ था।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़