अमेरिका ने म्यांमार में रोहिंग्या के खिलाफ हिंसा को बताया ''नस्लीय संहार''

US rex tillerson calls myanmar operation against rohingya ethnic cleansing

अमेरिका ने कहा है कि म्यामां में रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ हिंसा ‘नस्ली संहार’ है। अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने कहा कि इन अत्याचारों को किसी भी तरह से उचित नहीं ठहराया जा सकता।

वाशिंगटन। अमेरिका ने कहा है कि म्यामां में रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ हिंसा ‘नस्ली संहार’ है। अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने कहा कि इन अत्याचारों को किसी भी तरह से उचित नहीं ठहराया जा सकता।

उन्होंने हिंसा के लिए म्यामां की सेना और स्थानीय तत्वों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए। अमेरिकी सांसद और अधिकार समूह ट्रंप प्रशासन से आग्रह करते रहे हैं कि म्यामां में हिंसा को नस्ली संहार घोषित किया जाए। म्यामां के रखाइन प्रांत में हिंसा के कारण छह लाख से अधिक रोहिंग्या भागकर बांग्लादेश में शरण ले चुके हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़