US सेना ने Iran के तेल टैंकरों को बनाया निशाना, Revolutionary Guard ने दी चेतावनी

US सेना ने Iran के तेल टैंकरों को बनाया निशाना, Revolutionary Guard ने दी चेतावनी
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

अमेरिकी युद्धपोत पर मिसाइल हमले के प्रयास के जवाब में अमेरिकी सेना ने ईरान के कई तेल टैंकरों पर कार्रवाई की है। इस घटना के बाद ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कुवैत और बहरीन के बंदरगाहों के निकट मौजूद टैंकरों के चालक दल को जहाज खाली करने की चेतावनी दी है। दोनों देशों के बीच पिछले छह महीने से जारी तनाव अब और गहराता दिख रहा है।

वाशिंगटन, नौ सितंबर (एपी) अमेरिकी सेना ने एक युद्धपोत पर मिसाइल हमले की कोशिशों के जवाब में ईरान के कई तेल टैंकरों पर हमला किया है। एक अमेरिकी अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह वाशिंगटन और तेहरान के बीच छह महीने से अधिक समय से जारी युद्ध के दौरान दोनों पक्षों के बीच जवाबी हमलों की ताजा कड़ी है।

दोनों देश एक बार फिर लड़ाई की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं। ईरान के अर्द्धसैन्य बल रिवोल्यूशनरी गार्ड की नौसेना ने कुवैत और बहरीन के बंदरगाहों के पास मौजूद तेल टैंकरों के चालक दल को तुरंत अपने जहाज छोड़ने की चेतावनी दी है। उसने कहा कि अमेरिकी हमलों के जवाब में इन जहाजों को निशाना बनाया जा सकता है।

ईरान के सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित इस चेतावनी में कहा गया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के कई तेल टैंकरों को निशाना बनाया है। इसमें कुवैत और बहरीन पर अमेरिकी बलों को अपने यहां ठहरने की अनुमति देने और इन हमलों में सहायता करने का आरोप लगाया गया। रिवोल्यूशनरी गार्ड ने टैंकरों के चालक दल को चेतावनी दी कि वे उन्हें तुरंत छोड़ दें।

उसने कहा कि इन जहाजों को ‘‘निशाना बनाया जाएगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़