चेतावनी! एक बार फिर कोरोना के मामले तोड़ सकते है रिकॉर्ड, इन देशों में दिख रहा असर

 Corona
निधि अविनाश । Mar 30 2022 2:37PM

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन के कई हिस्सों और यूरोप में ओमिक्रॉन का BA.2 वैरिएंट बहुत अधिक तेजी से फैल रहा है। चीन के शहर शंघाई को कोरोना का नया हॉटस्पॉट बताया जा रहा है। बढ़ते मामलों के कारण चीन के खई बड़े शहरों में लॉकडाउन लगाए गए है।

कोरोना के मामले कई देशों में भले ही कम होते दिख रहे है लेकिन कई देशों में अभी भी इनके मामले चिंता का सबब बन गया है। एशिया से लेकर पश्चिमी देशों तक कोरोना का प्रकोप एक बार फिर से बढ़ता दिख रहा है। वहीं विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि, थोड़ी सी लापरवाही भी बहुत भारी पड़ सकती है।

इसे भी पढ़ें: 30 मार्च की तारीख, जब भारत और चीन के बीच संघर्ष की नींव पड़ी और फिर ये युद्ध में परिवर्तित हुआ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन के कई हिस्सों और यूरोप में ओमिक्रॉन का BA.2 वैरिएंट बहुत अधिक तेजी से फैल रहा है। चीन के शहर शंघाई को कोरोना का नया हॉटस्पॉट बताया जा रहा है। बढ़ते मामलों के कारण चीन के खई बड़े शहरों में लॉकडाउन लगाए गए है। न केवल चीन बल्कि फ्रांस, इटली, जर्मनी और ब्रिटेन में भी मार्च में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं अमेरिका में भी कोरोना एक बार फिर दस्तक दे सकता है। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला! छह सुरक्षा कर्मियों की मौत, 22 अन्य घायल

चीन के शहर शंघाई में ओमिक्रोन वैरिएंट के करीब 5982 मामले सामने आए हैं। चीन के जीरो कोविड पॉलिसी के तहत शहर के कई हिस्सों पर लॉकडाउन भी लगा दिया गया है। 26 मीलियन आबादी वाला शहर लॉकडाउन में पूरी तरह से बंद है और लोगों को घरों से बाहर निकलने भी नहीं दिया जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि, ओमिक्रोन के BA.2 वैरिएंट का सबसे पहले ब्रिटिश स्वास्थ्य अधिकारियों ने पता लगाया था। ओमिक्रोन के तीन स्ट्रेन है BA.1, BA.2 और BA.3. और इसमें से BA.2 को स्टील्थ वैरिएंट भी कहा जाता है।विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, BA.2 की कोरोना के नए मामलों में 86% हिस्सेदारी है। यह दो अन्य वैरिएंट के मुकाबले ज्यादा संक्रामक है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़