मेरे राष्ट्रपति… माफ कीजिए, मेरे पति, व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी ने ट्रंप को लेकर ऐसा क्या बोल दिया, पहली मीडिया ब्रीफिंग में ही मचा बवाल

House
Social Media
अभिनय आकाश । Oct 14 2026 1:27PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई प्रेस सचिव केटी ज़कारिया ने बोलने में लड़खड़ाने के बाद अपनी पहली प्रेस ब्रीफिंग अचानक खत्म कर दी। इस दौरान उन्होंने इस पद के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का आभार व्यक्त किया। वहीं, राष्ट्रपति ट्रंप ने ज़कारिया के काम की तारीफ करते हुए उन्हें एक वफादार और शानदार समर्थक बताया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई प्रेस सचिव केटी ज़कारिया ने अपनी पहली प्रेस ब्रीफिंग अचानक खत्म कर दी। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में दिख रहा है कि 14 मिनट की इस ब्रीफिंग के दौरान वह कई बार लड़खड़ाईं। पोडियम पर आते ही उनकी जुबान फिसली और प्रशासन के कदमों को रेखांकित करते हुए कई असहज स्थितियां बनीं। 41 वर्षीय केटी ने शुरुआत में यह भूमिका सौंपने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का आभार व्यक्त किया। उन्होंने शुरुआत में ही खुशी जताते हुए कहा राष्ट्रपति ट्रंप के साथ काम करना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है। उन्होंने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहती हूँ। मैं लंबे समय से उनके लिए काम करना चाहती थी।

इसे भी पढ़ें: Russia ने तोड़ा Donald Trump का Energy Ceasefire, यूक्रेन पर दागे 100 से ज्यादा हथियार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई प्रेस सचिव केटी ज़कारिया ने अपनी पहली प्रेस ब्रीफिंग अचानक खत्म कर दी। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में दिख रहा है कि 14 मिनट की इस ब्रीफिंग के दौरान वह कई बार लड़खड़ाईं। पोडियम पर आते ही उनकी जुबान फिसली और प्रशासन के कदमों को रेखांकित करते हुए कई असहज स्थितियां बनीं। 41 वर्षीय केटी ने शुरुआत में यह भूमिका सौंपने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का आभार व्यक्त किया। उन्होंने शुरुआत में ही खुशी जताते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के साथ काम करना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है> उन्होंने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहती हूँ। मैं लंबे समय से उनके लिए काम करना चाहती थी।  उन्होंने अपना पहला सवाल 'ब्रेटबार्ट न्यूज़' से लिया, जो एक दक्षिणपंथी आउटलेट है और ट्रंप के दौर में ज़्यादा प्रभावशाली हो गया है। साथ ही, उन्होंने न्यूज़ ब्रीफिंग और व्हाइट हाउस प्रेस पूल में और मीडिया आउटलेट्स को शामिल करने के लिए अपने पूर्ववर्ती द्वारा शुरू की गई "न्यू मीडिया" रोटेशन की व्यवस्था को बनाए रखने का वादा किया।

इसे भी पढ़ें: Trump की Iran को चेतावनी, UK के RAF Fairford एयरबेस मामले में US करेगा नई कार्रवाई
डोनाल्ड ट्रंप ने ज़कारिया के काम की तारीफ़ की


इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों के सामने ज़कारिया के काम की तारीफ़ की। उन्होंने कहा, "मुझे लगा कि उन्होंने बहुत बढ़िया काम किया। उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। ट्रंप ने उन्हें शुरुआत से ही एक वफ़दार और शानदार समर्थक भी बताया। उन्होंने कहा उन्होंने इस साल की शुरुआत में कुछ समय के लिए डिपार्टमेंट ऑफ़ होमलैंड सिक्योरिटी के प्रवक्ता के तौर पर काम किया था और वह फ़ॉक्स न्यूज़ और न्यूज़मैक्स के लिए कमेंटेटर भी रही हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़