चीन में मिला जानवरों से इंसानों में फैलने वाला लांग्या वायरस, क्या कोरोना की तरह मचाएगा तबाही, अब तक 35 लोग संक्रमित

 Langya virus
Common creative
निधि अविनाश । Aug 10 2022 3:34PM

लैंग्या वायरस के चीन में अब तक 35 मामले आ चुके हैं।मंगलवार को आधिकारिक चीनी मीडिया के अनुसार, हेनिपावायरस, जिसे आमतौर पर 'लैंग्या' हेनिपावायरस (एलवाईवी) के रूप में जाना जाता है, ने पूर्वी चीन के हेनान और शेडोंग प्रांतों में 30 से ज्यादा लोगों को संक्रमित कर दिया है।

कोरोना महामारी से पूरी दुनिया में हाहाकार मचाने वाले देश चीन का इस समय बहुत बुरा हाल हो रखा है। बढ़ते कोरोना के मामलों से चीन के कई शहरों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। इसी बीच अब ताइवान के रोग नियंत्रण केंद्र (सीडीसी) के अनुसार, चीन में नया वायरस का आगमन हो चुका है।

इसे भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा मिशन : ये कैसे काम करते हैं और क्या चुनौतियां हैं

इस वायरस का नाम लैंग्या वायरस है और इसके चीन में अब तक 35 मामले आ चुके हैं। मंगलवार को आधिकारिक चीनी मीडिया के अनुसार, हेनिपावायरस, जिसे आमतौर पर 'लैंग्या' हेनिपावायरस (एलवाईवी) के रूप में जाना जाता है, ने पूर्वी चीन के हेनान और शेडोंग प्रांतों में 30 से ज्यादा लोगों को संक्रमित कर दिया है। वहीं ताइपे टाइम्स ने कहा कि इस वायरस का जानवरों से मनुष्यों में फैलने में संभावना है और गुर्दे और लीवर भी फैल कर सकता है। मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके सामान्य लक्षण बुखार, खांसी, भूख न लगना, और बॉडी पेन है।
लंग्या वायरस क्या है?
ये हेनिपावायरस (Henipavirus) का एक नया प्रकार है, जिसे लांग्या (Langya) वायरस भी कहा जाता है। ये वायरस जानवरों और मनुष्यों में गंभीर बीमारी का कारण बन सकते हैं। अभी तक इस वायरस की कोई भी दवाई या वैक्सीन नहीं है। द-न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन में फाइलोजेनेटिक रूप से अलग हेनिपावायरस मिला है। ये एक जूनोटिक (जानवरों से इंसानों में फैलने वाला) हेनिपावायरस है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़