MiG-29 को लेकर पाकिस्तान ऐसा क्या झूठ फैला रहा था? PIB ने फैक्ट चेक कर मंसूबों पर फेरा पानी

Mig 29
PIB
अभिनय आकाश । Sep 17 2026 4:47PM

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) की फैक्ट चेक यूनिट ने गुरुवार को इस दावे की पड़ताल कर इसे पूरी तरह फर्जी और भ्रामक करार दिया है। पीआईबी के मुताबिक, जिस वीडियो को भारतीय लड़ाकू विमान का क्रैश बताकर प्रचारित किया जा रहा है, वह असल में एक वीडियो गेम का फुटेज है।

सोशल मीडिया पर भारतीय वायुसेना (IAF) के मिग-29 लड़ाकू विमान के क्रैश होने का दावा करने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसकी हकीकत अब सामने आ गई है। पत्र सूचना कार्यालय (PIB) की फैक्ट चेक यूनिट ने गुरुवार को इस दावे की पड़ताल कर इसे पूरी तरह फर्जी और भ्रामक करार दिया है। पीआईबी के मुताबिक, जिस वीडियो को भारतीय लड़ाकू विमान का क्रैश बताकर प्रचारित किया जा रहा है, वह असल में एक वीडियो गेम का फुटेज है।

इसे भी पढ़ें: Explained- Pakistan PL-15 Missile Counter | भारतीय वायु सेना की बढ़ेगी मारक क्षमता! Su-30MKI में रूसी RVV-BD मिसाइलें तैनात करने की तैयारी

पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा हैंडल्स की करतूत


फैक्ट चेक यूनिट ने आगाह किया है कि इस फर्जी वीडियो को पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट्स द्वारा हवा दी जा रही है। वीडियो के साथ यह झूठा दावा किया जा रहा था कि पायलट की चूक के चलते लैंडिंग के दौरान भारतीय वायुसेना का मिग-29 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
 

PIB ने जारी की चेतावनी


PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस संबंध में स्पष्टीकरण जारी करते हुए लिखा पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा अकाउंट्स एक वीडियो इस दावे के साथ प्रसारित कर रहे हैं कि भारतीय वायुसेना का मिग-29 लड़ाकू विमान पायलट की गलती से लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। सावधान रहें! यह दावा पूरी तरह फर्जी (#Fake) है। यह केवल एक वीडियो गेम की क्लिप है। जांच एजेंसी ने आम नागरिकों और सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की है कि वे ऐसे मनगढ़ंत और संवेदनशील सुरक्षा से जुड़े दावों को बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के साझा न करें और अफवाहों से सतर्क रहें।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक फाइटर जेट को लैंडिंग की कोशिश के दौरान क्रैश होते हुए और फिर पायलट को इजेक्ट करके पैराशूट से सुरक्षित उतरते हुए दिखाया गया है। पाकिस्तान से ऑपरेट होने वाले कुछ अकाउंट्स ने इस फुटेज को ऑनलाइन IAF के MiG-29 क्रैश के असली वीडियो के तौर पर पेश किया। PIB फैक्ट चेक ने यूज़र्स से अपील की है कि वे भारत सरकार से जुड़े संदिग्ध कंटेंट की रिपोर्ट उसके ऑफिशियल चैनलों के ज़रिए करें। यह दावा प्रोपेगैंडा फैलाने वाले अकाउंट्स के उस पैटर्न का हिस्सा है, जिसमें मिलिट्री से जुड़ी ऐसी दुर्घटनाओं और वीडियो-गेम फुटेज को हाल की घटनाओं के सबूत के तौर पर फैलाया जाता है, जिनका असल घटनाओं से कोई लेना-देना नहीं होता।

All the updates here:

अन्य न्यूज़