कौन सा नक्शा देख इतना भड़क गया इजरायल? भारत के दुश्मन पर दाग दिए सैकड़ों बम

bombs
AI Image
अभिनय आकाश । Aug 20 2026 12:46PM

इजराइल ने तुर्की की सीमा के पास सीरिया के एक एयरबेस पर भारी बमबारी कर दी। इजराइल ने कहा कि कुछ समय बाद सीरिया के इस एयरबेस पर तुर्की के सैनिक तैनात होने वाले थे। लेकिन हमने उससे पहले ही इस एयरबेस को उड़ा दिया है। इजराइल ने सीरिया के अबू अल दूहूर एयरबेस को उड़ा दिया। तुर्की ने इस हमले की निंदा की है।

एक तस्वीर ने इजराइल को इतना गुस्सा दिला दिया कि तस्वीर का जवाब बम गिरा कर दिया गया। इजराइल किसी भी घटना को छोटा नहीं मानता। साधारण सी दिखने वाली चीज भी अगर भविष्य में खतरा बन सकती है तो इजराइल उसे उसी वक्त मिटा देता है। इजराइल ने अब ठीक यही किया है। दरअसल इजराइल ने दो देशों की सीमा पर बम गिराए हैं। इनमें से एक देश भारत का कट्टर दुश्मन है। रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन के राजनैतिक गुरु एलेक्जेंडर डूगिन ने ऐलान किया है कि इजराइल ने तुर्की पर हमला कर दिया है। इज़राइल काफ़ी समय से तुर्की को नया ईरान बोल रहा था और अब इज़राइल तुर्की के दरवाजे पर बम गिरा आया। इज़राइल ने तुर्की पर यह हमला अमेरिका के मना करने के बावजूद किया है। इज़राइल की नजर में अब अमेरिका की कोई इज्जत नहीं रह गई है। 

इसे भी पढ़ें: Gaza में Israel के हमलों से 10 की मौत हुई, Jared Kushner की अपील निष्फल

आपको बता दें कि इजराइल ने तुर्की की सीमा के पास सीरिया के एक एयरबेस पर भारी बमबारी कर दी। इजराइल ने कहा कि कुछ समय बाद सीरिया के इस एयरबेस पर तुर्की के सैनिक तैनात होने वाले थे। लेकिन हमने उससे पहले ही इस एयरबेस को उड़ा दिया है। इजराइल ने सीरिया के अबू अल दूहूर एयरबेस को उड़ा दिया। तुर्की ने इस हमले की निंदा की है। तुर्की में अमेरिकी राजदूत ने भी इजराइल के इस हमले की आलोचना की है। लेकिन इजराइल ने कहा है कि अपनी सुरक्षा के लिए हमें जो करना होगा हम वह करेंगे। हैरानी की बात देखिए कि इजराइल के इस हमले के बाद तुर्की ने बयान दिया है कि अक्टूबर में इजराइल में चुनाव होने वाले हैं। इसीलिए नेतन्याहू ने यह हमला करवाया है। यह वही कुतर्क है जो भारत के दुश्मन पीएम मोदी के खिलाफ देते आए हैं। तुर्की लगातार इजराइल को मिटाने की धमकी दे रहा था। इजराइल को घेरने के लिए तुर्की ने सऊदी अरब और पाकिस्तान के साथ मिलकर एक डिफेंस डील कर ली। इस डिफेंस डील का मकसद इजराइल के खिलाफ एक सुन्नी सेना को खड़ा करना था। लेकिन हद तो इस तस्वीर ने पार कर दी। 

इसे भी पढ़ें: तुर्किए सेना के निकलते ही इजरायली जेट्स से हिला सीरिया, इस NATO देश संग जंग को क्यों उतावले हो रहे नेतन्याहू?

तुर्की के विदेश मंत्री हकान फिदान ने अपने पीछे एक नक्शा चिपका रखा है। इस नक्शे में इजराइल को पूरी तरह से मिटा दिया गया है। इस नक्शे में पूरे इजराइल पर फिलिस्तीन और हमास का कब्जा दिखाया गया है। यानी तुर्की एक तरफ लगातार इजराइल को मिटाने की धमकी दे रहा था। इजराइल को नक्शे में मिटा भी दिया था। इसके अलावा तुर्की सीरिया में अपने सैनिकों को तैनात भी करने वाला था। जिसका मतलब यह होता कि तुर्की के सैनिक इजराइल के और नजदीक पहुंच जाते। अब इतना उकसाने के बाद इजराइल कैसे चुप बैठता। इजराइल ने सीरिया में तुर्की के सैनिकों के आने से पहले ही एयरबेस को समतल कर दिया। सीरिया के इस बेस का वही हाल हुआ है जो भारत ने जैश-ए- मोहम्मद मसूद अजहर के अड्डे का किया था। कई पाकिस्तानियों ने जैश-ए-मोहम्मद के हेड क्वार्टर की छत को दिखाते हुए यह कहा था कि पिताजी यहीं से आए थे। इजराइल ने भी अब ऐसी ही आतिशबाजी कर दी है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़