भारतीय क्रू जहाज पर अचानक रूस ने क्यों बोल दिया हमला? 4 की गई जान, भड़का भारत!

Russia
AI Image
अभिनय आकाश । Jul 21 2026 12:18PM

यूक्रेन के ओसा बंदरगाह से 19 जुलाई की शाम रवाना हो रहे एमबी गोल्डन लियो पर मिसाइल से हमला हुआ। भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार जहाज पर कुल 17 क्रू मेंबर्स सवार थे। जिनमें से पांच भारतीय नागरिक शामिल है और इस हमले में चार भारतीयों की मौत हो गई है। जबकि एक भारतीय गंभीर रूप से घायल है जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया।

समुंदर के बीच से फिर एक बार भारत के लिए बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। जहां भारतीय नाविकों वाले जहाज को फिर एक बार निशाना बनाया गया है। लेकिन इस बार यह हमला अमेरिका और इरान के बीच स्ट्रेट ऑफ फॉरमोस में नहीं बल्कि ब्लैक सी में हुआ है। जहां यूक्रेन और रशिया का युद्ध चल रहा है। यूक्रेन के ओडसा बंदरगाह से रवाना हुए मालवाहक जहाज पर मिसाइलों से हमला हुआ और इस हमले में चार भारतीय नाविकों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक भारतीय नाविक गंभीर रूप से घायल है। जिसके बाद भारत सरकार ने इस हमले की कड़ी निंदा की है और कहा है कि कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाना पूरी तरीके से अस्वीकार्य है। दरअसल यूक्रेन के ओसा बंदरगाह से 19 जुलाई की शाम रवाना हो रहे एमबी गोल्डन लियो पर मिसाइल से हमला हुआ। भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार जहाज पर कुल 17 क्रू मेंबर्स सवार थे। जिनमें से पांच भारतीय नागरिक शामिल है और इस हमले में चार भारतीयों की मौत हो गई है। जबकि एक भारतीय गंभीर रूप से घायल है जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। 

इसे भी पढ़ें: Russia-Ukraine War में अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, मॉस्को पर 400 ड्रोन से भीषण हमला

विदेश मंत्रालय ने बताया कि यूक्रेन में स्थित भारतीय दूतावास लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और प्रभावित भारतीयों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने में जुटा हुआ है। साथ ही में सरकार ने मृतकों के परिवारों के साथ गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है और घायल भारतीयों के जल स्वस्थ होने की कामना की है। वहीं इस हमले को लेकर यूक्रेनी अधिकारियों का बड़ा दावा सामने आया है। जहां उन्होंने कहा है कि इस जहाज पर रूस की ओर से तीन क्रूज मिसाइलों से हमला किया गया और यह जहाज ओडसा बंदरगाह से मक्का यानी कि कौन लेकर रवाना हुआ था। हमला होते ही जहाज में भीषण आग लग गई और यूक्रेन की नौसेना के अनुसार पूरी रात चले सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन में कई लोगों को सुरक्षित निकाला गया। लेकिन कई लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। जिसमें चार भारतीय नाविक भी शामिल थे। इस हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपने आधिकारिक बयान में हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा भारत इस प्रकार के हमलों की कड़ी निंदा करता है और दोहराता है कि कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाना निर्दोष नागरिक चालक दल के सदस्यों की जान को खतरे में डालना तथा समुद्री नौवाहन और व्यापार की स्वतंत्रता में बाधा उत्पन्न करना अत्यंत निंदनीय है और इससे हर हाल में बचा जाना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन में जहाज पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने घटना की कड़ी निंदा की

मृत भारतीयों में केरल के कासरगोड़ जिले के रहने वाले 26 वर्षीय अखिल जोयान भी शामिल थे। परिवार को शिपिंग कंपनी की ओर से ईमेल के जरिए उनके निधन की सूचना दी गई है। इसके बाद केरल सरकार ने भी मामले की गंभीरता को लिया और प्रवासी मामलों की एजेंसी नोरका को विदेश मंत्रालय और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए। बताया जा रहा है कि यह जहाज गिनी बिसाऊ के झंडे के तहत संचालित हो रहा था। शिपिंग डाटा के मुताबिक इसका स्वामित्व मुंबई की ओशन ग्रे शिपिंग लिमिटेड के पास है। जबकि इसका संचालन फ्रेंड्स शिपिंग कंपनी ऐसे कर रही थी। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब रूस और यूक्रेन के बीच ब्लैक सी में संघर्ष लगातार तेज हो रहा है। पिछले कुछ महीनों में दोनों देशों ने एक दूसरे के बंदरगाहों, तेल टैंकरों और और समुद्री ढांचे पर लगातार हमले बढ़ा दिए हैं। यही वजह है कि दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में शामिल ब्लैक सी शिपिंग रूट पर खतरा बढ़ता जा रहा है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़