US के Wisconsin में छोटा Plane क्रैश, मां-बेटे समेत 6 लोगों की मौत

अमेरिका के विस्कॉन्सिन में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 13 वर्षीय किशोर और उसकी मां सहित छह लोगों की जान चली गई। हादसे से ठीक पहले पायलट ने आंधी-तूफान के बीच पंखों पर बर्फ जमने की बात कही थी। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड इस पूरी घटना की जांच कर रहा है।
अमेरिका के विस्कॉन्सिन में एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 13 वर्षीय लड़के और उसकी मां समेत छह लोगों की मौत हो गई। हादसे से कुछ समय पहले पायलट ने आंधी-तूफान के दौरान विमान के पंखों पर बर्फ जमने की सूचना दी थी। सॉक काउंटी के शेरिफ कार्यालय ने बृहस्पतिवार को मृतकों की पहचान की।
इनमें विस्कॉन्सिन की अल्टूना निवासी 45 वर्षीय अमांडा हरेम्जा और उनका 13 वर्षीय बेटा रायलन हरेम्जा शामिल हैं। अन्य मृतकों में कैडॉट के टायलर हार्वी (36), नेल्सन की मैरी ब्रायन (67), ओ क्लेयर की कायला टर्पिन (39) और वुडविल निवासी अनुभवी पायलट एवं कारोबारी रॉन रीक शामिल हैं। सभी विस्कॉन्सिन के निवासी थे।
विमान रीक का ही था। मेनोमोनी हवाई अड्डा आयोग के अध्यक्ष डेनियल जॉनसन ने कहा कि उनका मानना है कि विमान में सवार सभी लोग दोस्त थे। हालांकि, उन्हें यह नहीं पता कि वे केनोशा क्यों गए थे और वहां से मेनोमोनी क्यों लौट रहे थे।
अमेरिका का राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) इस दुर्घटना की जांच कर रहा है।
अन्य न्यूज़













