Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा पर अपनी राशि के अनुसार करें दान, सौभाग्य की प्राप्ति होगी

Ganga Dussehra 2024
ANI

इस साल 16 जून 2024 को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन दान-स्नान कार्य बेहद शुभ माने जाते हैं। गंगा दशहरा पर अपने राशि के अनुसार दान करें ये चीजें। पूर्ण होगी मनोकामना।

इस रविवार यानी 16 जून को गंगा दशहरा का त्योहार मनाया जाने वाला है। देश के हर त्योहार की तरह इस दिन भी यह दिन बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है।  ऐसा माना जाता है कि इस शुभ दिन पर दान करने से घरों में देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। खासकर राशियों के अनुसार दान करना बेहद फायदेमंद माना जाता है।

गंगा दशहरा उत्सव हिंदू कैलेंडर के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष के दसवें दिन मनाया जाता है। इस दिन दान करने से धन लाभ और देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। ज्योतिष के अनुसार, इस दिन किन राशियों को दान करना चाहिए।

मेष राशि

ज्योतिष के अनुसार मेष राशि वालों को इस दिन जरूरतमंदों और असहायों को तिल के बीज और वस्त्र का दान करना चाहिए।

वृषभ राशि

गंगा दशहरा के दिन वृषभ राशि के जातकों को उन लोगों को धन और भोजन दान करना चाहिए जिन्हें इसकी आवश्यकता है। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को गंगा दशहरा पर जल दान करना सबसे शुभ माना गया है। वे पीने के पानी के लिए स्थान भी स्थापित कर सकते हैं, जो जरूरतमंद लोगों को इसे उपलब्ध कराने का सबसे अच्छा तरीका है। या फिर आप शरबत बांट सकते हैं।

कर्क राशि

गंगा दशहरा के दिन कर्क राशि के जातक को गरीबों को पीले फल दान कर सकते हैं। इससे व्यक्ति की सारी मनोकामना पूर्ण होगी।

तुला राशि

गंगा दशहार पर्व पर तुला राशि वालों को इस शुभ दिन पर जरूरतमंदों को सात प्रकार के अनाज का दान करना चाहिए। इससे कभी धन की कमी नहीं होगी।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले लोग गंगा दशहरा के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को बेल फल जरुर दान करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि

गंगा दशहरा के दिन वृश्चिक राशि के लोग मौसमी फलों का दान कर सकते हैं। इससे आपको सौभाग्य प्राप्त होगा। 

धनु राशि

धनु राशि वालों को इस दिन काले तिल का दान करना चाहिए। इस घर में सुख-समृद्धि प्राप्त होगी और वहीं करियर सफलता प्राप्त होगी।

मकर राशि

गंगा दशहरा के दिन मकर राशि के लोगों को मिट्टी के बर्तन या स्टील के  बर्तन दान जरुर करें। ऐसा करने मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी। 

कुंभ राशि

गंगा दशहरा के दिन कुंभ राशि के लोगों को गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन सामग्री दान कर सकते हैं। यह उनके लिए बेहद शुभ साबित होगा।

मीन राशि

इस शुभ अवसर पर मीन राशि वालों को गरीबों को पानी पिलाने के साथ-साथ यात्रियों को भी पानी उपलब्ध कराना चाहिए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़