Nautapa 2026: नौतपा में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, 9 दिन तक मिलेगा छप्परफाड़ Money और Good Luck

नौतपा 25 मई से शुरू हो गया है, जो इस वर्ष ग्रहों के विशेष संयोग के कारण ज्योतिषीय रूप से महत्वपूर्ण है। इस ग्रह गोचर से मेष, वृषभ, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों को विशेष रूप से आर्थिक लाभ और करियर में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
आज यानी 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो चुकी है और इसका समापन 2 जून को होगा। नौतपा के दिन सूर्य की तपिश चरम पर होती है। इन 9 दिनों में भयंकर गर्मी, लू और तेज धूप पड़ती है। धाार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टि से नौतपा में पूरे साल के सबसे गर्म दिन माने जाते है। सनातन धर्म में नौतपा का विशेष माना जाता है। इस बार नौतपा के यह 9 दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माने जा रहे हैं, क्योंकि इस दौरान ग्रहों का विशेष गोचर माना जा रहा है। इस अवधि में सूर्य, मंगल, शुक्र और राहु जैसे प्रमुख ग्रहों को चंद्रमा भी अपनी स्थिति को परिवर्तन करेगा। इन 7 ग्रहों के गोचर से सभी राशियों पर असर देखने को मिलेगा। लेकिन 4 राशियों की बल्ले-बल्ले होने वाली है। आइए आपको बताते हैं कौन हैं ये लकी राशियां।
मेष राशि
नौतपा के इन 9 दिनों में मेष राशि के जातकों कई शुभ संकेत नजर आएंगे। इस समय भाग्य आपके साथ रहेगा। रुके हुए सारे कार्य पूर्ण होंगे, जो भी समस्या आ रही है, वे सब समाप्त होगी। करियर और बिजनस में सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। पारिवारिक जीवन में काफी सुख-शांति मिलेगी और ढेर सारी खुशियां मिलेंगी। इस समय आत्मविश्वास बढ़ेगा और यह समय आगे बढ़ने के लिए अनुकूल है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए यह समय तरक्की और नए मामलों के लिए बेहद खास है। इस दौरान आपके मेहनत रंग लाएंगी और लोग आपकी प्रगाति से प्रभावित हो सकते है। यह समय नए कार्य या नई शुरुआत के लिए विशेष है। आर्थिक तंगी से परेशान है, तो इस समय आपके अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण लगेगा। भविष्य के लिए आप बचत कर पाएंगे। इस अवधि में भाग्य आपके साथ रहेगा।
कर्क राशि
नौतपा के दौरान कर्क राशि के जातकों का मानसकि तनाव दूर होगा। जीवन में खुशियां और सकारात्मकता आएगी। अगर आप काफी समय से तनाव से परेशान हैं, तो इस समय आपको स्थिरता और सुकून मिलेगा। माता-पिता और परिवार का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपका आत्म मनोबल अधिक बढ़ जाएगा। लंबे समय से चल रही अधूरी इच्छाएं आपकी पूरी होगी, जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि नौतपा के इन दिनों में सकारात्मक बदलावों का संकेत मिलेगा। ग्रहों के गोचर से इस दौरान आपके लाइफ में काफी सकारात्मक तरीके से बदलाव देखने को मिलेगे। आपने नए कार्य की शुरुआत या कोई बदलाव कर सकते हैं। करियर में सफलता प्राप्त हो सकती है। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। करियर के मामले में नई दिशा मिलेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप जीवन में आगे बढ़ेंगे।














