29 दिसंबर का भविष्यफल: मूलांक 5 को मिलेगा आर्थिक लाभ, मूलांक 9 के जातक होंगे व्यापार में मालामाल

आज 29 दिसंबर 2025 का अंक ज्योतिष बताता है कि मूलांक 5 के लिए दिन भाग्यशाली रहेगा, जबकि मूलांक 9 को व्यापार में उन्नति मिलेगी। मूलांक 2 के जातकों को चंद्रमा के प्रभाव से आर्थिक लाभ के योग बनेंगे, वहीं अन्य मूलांकों के लिए भी भविष्यफल विस्तृत है।
अंक ज्योतिष शास्त्र में किसी भी व्यक्ति के मूलांक के तौर पर उसका भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जाता है। प्रत्येक अंक का अपना स्वामी ग्रह होता है। अपना मूलांक जानने के लिए आप जन्म तारीख के अंकों के योग से जान सकते हैं, यह 1 से 9 मूलांक तक होते हैं। आज 29 दिसंबर, दिन सोमवार है। अंक ज्योतिष के अनुसार, 29 (2+9=11, 1+1=2) 2 अंक के स्वामी चंद्रमा होते हैं। आज सभी मूलांक पर चंद्रमा का प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं, आज सोमवार का दिन जिसके स्वामी भी चंद्रमा होते हैं और चंद्रमा का अंक 2 होता है। आज मूलांक 2 के जातकों को आर्थिक मामलों में अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। आइए आपको 29 दिसंबर का अंकज्योतिष 1 मूलांक से 9 मूलांक वालों के लिए आज का पूरा दिन कैसा रहने वाला है।
मूलांक 1
मूलांक 1 वालों जातकों के लिए आज दिन काफी भाग्यशाली रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके सोचे हुए सभी कार्य पूरे होंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। जो लोग सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई करना चाहते हैं उनके लिए यह समय काफी अनुकूल है। पारिवारिक मामले में आपको संयम से काम लेना होगा। इससे पूरा दिन खुशहाल रहने वाला है। लेकिन विवादों से दूर रहे हैं।
मूलांक 2
अंक ज्योतिष में मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आर्थिक मामलों की बात करें तो अचानक से धन लाभ के योग हैं। वहीं, परिवार में आप सभी सदस्यों के साथ मिलकर कोई पारिवारिक आयोजन का प्लान बना सकते हैं। माता की तरफ से पूरा स्नेह और सहयोग मिलेगा। पूरे दिन घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आप भी काफी प्रस्नन रहेंगे।
मूलांक 3
आज मूलांक 3 वालों के लिए दिन काफी शुभ संकेत लेकर आया है। जिन कार्यों की आप लंबे समय से योजना बना रहे थे, उनमें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। समाज में आपकी पहचान और मान-सम्मान बढ़ेगा, साथ ही अटके हुए जरूरी काम भी धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे। परिवार से जुड़े किसी कार्यक्रम या मिलन समारोह में शामिल होने का अवसर मिल सकता है, जहां पुराने प्रिय लोगों से मुलाकात होकर मन प्रसन्न रहेगा। पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है और अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। घर-परिवार के साथ सुखद पल बिताने का मौका मिलेगा और आर्थिक रूप से भी लाभ के योग बन रहे हैं।
मूलांक 4
अंक ज्योतिष के गणना के मुताबिक आज मूलांक 4 वालों का दिन सामान्य रहने वाला है। आपको किसी पर भी ज्यादा विश्वास करने से बचना जरुरी है। अन्यथा आपके सम्मान को क्षति पहुंच सकती है। जहां भी धन निवेश कर रही हैं सोच-समझकर करें। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। परिवाक में पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है।
मूलांक 5
आज मूलांक 5 के जातकों का दिन अनुकूल रहने वाला है। आर्थिक मामलों में धन आगमन के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इसके साथ ही व्यापार के क्षेत्र में भी भाग्य का साथ मिलेगा और उन्नति के योग बन रहे हैं। अचानक से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। परिवार के साथ खुशी बाटेंगे और एक साथ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे।
मूलांक 6
मूलांक 6 जातकों को के लिए आज का दिन कार्यों में कुछ बाधाओं लेकर आ सकता है। धन के मामले में सर्तक रहने की जरुरत है। आपको अनावश्यक खर्चों से बचना जरुरी है। आय और व्यय के बीच में संतुलन बनाना बेहद जरुरी है। लाइफ पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। आज के दिन कटु वाणी से बचना हैं।
मूलांक 7
आज मूलांक 7 वालों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कामकाज के दौरान बेवजह के झगड़ों और उलझनों से दूरी बनाए रखना आपके हित में होगा। पैसों से जुड़े मामलों में कुछ अड़चनें आ सकती हैं, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें। जो लोग सरकारी क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें समयसीमा का विशेष ध्यान रखना होगा। घर-परिवार का सहयोग आपको मानसिक राहत देगा और अपनों के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा।
मूलांक 8
अंक ज्योतिष के मुताबिक, मूलांक 8 वालों के लिए आज दिन कठिनाइयों से भरा होगा। आर्थिक मामलों में व्यय की स्थिति अधिक रहती है। जिसके चलते मानसिक तनाव बना रह सकता है। अपनी सेहत पर ध्यान देना काफी जरुरी है, पाचन से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। पारिवारिक मामलो में संयम बना कर चलें।
मूलांक 9
मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन व्यापार के मामले में अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्त होने वाली है और भविष्य में इससे धन लाभ प्राप्त हो सकता है। आपको अचानक से कुछ खर्चों का सामना भी करना पड़ सकता है। इसके चलते आपको मानसिक तनाव बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ अपने मन की बात जरुर शेयर करने से आपको अच्छा महसूस होगा।
अन्य न्यूज़












