चातुर्मास के 4 महीनों में इन राशियों की चमकेगी किस्मत, श्री विष्णु और भगवान भोलेनाथ की कृपा बरसेगी
देवशयनी एकादशी के दिन 17 जुलाई से चातुर्मास की शुरुआत हो रही है और इसका समापन 12 नवबंर को होने जा रहा है। चातुर्मास के दौरान 4 महीनों में इन राशियों किस्मत बदलने वाली है। आइए जानते हैं कौन-सी है ये राशियां।
हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ का महीना चल रहा है। इस बार देवशयनी एकादशी 17 जुलाई 2024 को है, इसी दिन से चातुर्मास की शुरुआत हो रही है। पंचांग के अनुसार, श्रावण, भाद्रपद, अश्विन औक कार्तिक माह इन चार महीनों को चातुर्मास के नाम से भी जाना जाता है। इस अवधि को बेहद खास माना जाता है। चातुर्मास के इन 4 महीनों में भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं और इन 4 महीनों में बड़े-बड़े त्योहार आते हैं। सावन, नवरात्रि, गणेश चुतर्थी और दीपावली जैसे बड़े त्योहार भी आते हैं। आइए जानते हैं कि चातुर्मास के ये 4 महीने किन राशियों के लिए बेहद शुभ है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए चातुर्मास के लिए के ये चार महीने बेहद ही शुभ है। आय में वृद्धि होगी। आपके पास पैसा ही पैसा होगा। बिजनेस में तरक्की प्राप्त होगी। जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगी।
मिथुन राशि
चातुर्मास से मिथुन वालों के लिए ये समय बहुत ही अच्छा माना जा रहा है। आर्थिक लाभ होगा। कामकाज में प्रगति होगी। नौकरीपेशा में सकारात्मक बदलाव होगा। सेहत भी काफी बढ़िया रहेगी।
कर्क राशि
चातुर्मास में कर्क वालों के सभी रुके हुए काम पूरे होंगे। व्यापार भी अच्छा चलेगा। ये समय कर्क वालों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध होगा। नौकरी परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं।
कन्या राशि
चातुर्मास के ये चार महीने कन्या वालों के लिए सबसे ज्यादा लाभदायक है। इस दौरान जीवन में सफलता प्राप्त होगी। बिजनेस प्रगति पर रहेगा। धन प्रवाह तेज होगा। नौकरीपेशा लोगों को जॉब नें नए अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि
कुंभ वालों को श्रीहरि की कृपा बनी रहेगी। यह समय छात्रों के लिए सबसे अनुकूल है। व्यापार के काम में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन भी अच्छा रहेगा।
अन्य न्यूज़